लाइव न्यूज़ :

सतत विकास लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करे निजी क्षेत्र: अमिताभ कांत

By भाषा | Updated: September 28, 2021 23:52 IST

Open in App

मुंबई, 28 सितंबर नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने निजी क्षेत्र से सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है।

उन्होंने निजी क्षेत्र की कंपनियों से कहा कि वे भविष्य की हरित कंपनियां बनने के लिए काम करें जिससे उनकी कम लागति पर पूंजी तक पहुंच होगी।

कांत ने एसडीजी शिखर बैठक के एक वर्चुअल सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश

के सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निजी क्षेत्र और उद्योग महत्चपूर्ण भागीदार हैं। ‘‘नीतियों को कार्रवाई में बदलने के लिए सरकार को उनके समर्थन की जरूरत है।’’

नीति आयोग के सीईओ ने कहा, ‘‘मैं चाहूंगा कि समूचा निजी क्षेत्र सतत विकास लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करे और भविष्य की हरित कंपनियां बने। ये कंपनियां आगे बढ़ेंगी और समृद्ध होंगी। उनका मूल्यांकन बढ़ेगा। उन्हें सस्ती दर पर पूंजी उपलब्ध होगी। वे हरित और डिजिटल बन सकेंगी।’’

उन्होंने कहा कि एसडीजी के लक्ष्यों को पाने के लिए भारत को पोषण, महिलाओं की अर्थव्यवस्था में सक्रिय भागीदारी, रोजगार और प्रदूषण घटाने के मोर्चे पर तेजी से काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इन क्षेत्रों में पहले ही कई पहलें लागू की हैं और उसकी निगरानी और प्रगति की समीक्षा को एक तंत्र स्थापित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव