लाइव न्यूज़ :

बिजली इंजीनियरों के संगठन का जेके ग्रिड कंपनी के खिलाफ पीएमओ से हस्तक्षेप का आग्रह

By भाषा | Updated: December 15, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर बिजली इंजीनियरों के संगठन ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने जेके ग्रिड कंपनी के गठन के खिलाफ प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से हस्तक्षेप का आग्रह किया है।

एआईपीईएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘चूंकि बिजली समवर्ती सूची में है, अत: संगठन ने जब तक वहां नई सरकार के चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, जेकेटीसीएल और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन की संयुक्त उद्यम कंपनी जेके ग्रिड के गठन के खिलाफ पीएमओ के हस्तक्षेप का आग्रह किया है।’’

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के प्रवक्ता वी के गुप्ता ने बयान में कहा कि संगठन ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को एक पत्र लिखा है और उनसे आग्रह किया है कि वह अभी कोई निर्णय न लें और इसे चुनाव के बाद गठित होने वाली नवनिर्वाचित सरकार पर छोड़ दें। पत्र की प्रति पीएमओ को भी भेजी गयी है।’’

बयान के अनुसार, बिजली समवर्ती सूची का विषय है। ऐसे में बिजली/गृह मंत्रालय का सार्वजनिक क्षेत्र की पीजीसीआईएल के साथ संयुक्त उद्यम कंपनी गठित करने का निर्णय संविधान के खिलाफ है क्योंकि इसमें राज्य सरकार को दरकिनार किया गया है।

एआईपीईएफ ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल मई-जून में होने की संभावना है।

बयान के अनुसार ‘ऑल जे एंड के पावर एम्प्लॉइज एंड इंजीनियर्स कोऑर्डिनेशन कमेटी’ इस कदम का कड़ा विरोध कर रही है और उसने सरकार से मसौदे पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।

एआईपीईएफ के अनुसार, इस कदम को वापस नहीं लेने पर उन्होंने 18 दिसंबर से काम के बहिष्कार का आह्वान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी

भारतगर्म हवा के गुंबद से बढ़ता धरती का तापमान 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी