लाइव न्यूज़ :

Post Office Savings: बुजुर्गों को डाकघर में बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज!, क्या आपने खाता खोला है?, यहां जानिए क्या है रेट

By सैयद मोबीन | Updated: December 11, 2023 15:18 IST

Post Office Savings: डाकघर में सबसे बेस्ट स्कीम के रूप में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना का नंबर आता है. इसमें उन्हें 8.2 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है, जो अन्य किसी भी स्कीम से ज्यादा है.

Open in App
ठळक मुद्देसीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के माध्यम से पोस्ट में खाता खोलने वाले बुजुर्गों को 8.2 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है.नागपुर शहर विभाग में अब तक 29725 खाते खोले गए हैं और आर्थिक वर्ष में अब तक 7093 खाते खोले गए हैं.फिक्स डिपॉजिट अर्थात एफडी बनाने की ओर भी वरिष्ठ नागरिकों का रुझान ज्यादा नजर आ रहा है.

Post Office Savings: बुजुर्गों को डाकघर में बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है. यही वजह है कि बुजुर्गों का रुझान भी बैंकों के बजाय डाकघर में ज्यादा रहता है. डाकघर में सबसे बेस्ट स्कीम के रूप में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना का नंबर आता है. इसमें उन्हें 8.2 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है, जो अन्य किसी भी स्कीम से ज्यादा है.

पोस्ट में बुजुर्गों को 8.2 प्रतिशत ब्याज

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के माध्यम से पोस्ट में खाता खोलने वाले बुजुर्गों को 8.2 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है. उदाहरण के तौर पर यदि कोई वरिष्ठ नागरिक द्वारा इस योजना के खाते में 10 हजार रुपए जमा किए जाते हैं तो इस पर त्रैमासिक आधार पर 205 रुपए ब्याज दिया जाता है. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत नागपुर शहर विभाग में अब तक 29725 खाते खोले गए हैं और आर्थिक वर्ष में अब तक 7093 खाते खोले गए हैं.

वरिष्ठ नागरिकों की एफडी बढ़ी

फिक्स डिपॉजिट अर्थात एफडी बनाने की ओर भी वरिष्ठ नागरिकों का रुझान ज्यादा नजर आ रहा है. पिछले साल के 3924 खातों की तुलना में इस साल कुल 7093 खाते खोले गए. इनमें 3969 खातों की वृद्धि हुई है. इस तरह पिछले की साल की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों के बचत खातों में 80.75 प्रतिशत इजाफा हुआ है.

पोस्ट की विभिन्न योजनाओं में अच्छा ब्याज

योजना ब्याजदरडाकघर बचत खाता 4%5 साल फिक्स डिपॉजिट 7.5%वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 8.2%मासिक आय खाता 7.4%राष्ट्रीय बचत पत्र 7.7%पीपीएफ 7.1%किसान विकास पत्र 7.5%महिला सम्मान बचत पत्र 7.5%सुकन्या समृद्धि योजना 8%

योजना का लाभ लें और अपने भविष्य को सुरक्षित करें

नागपुर शहर डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक विलास भोगे ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक बचत योजना को नागपुर शहर डाक विभाग में लाभार्थियों का बेहतरीन प्रतिसाद मिल रहा है. कोई भी वरिष्ठ नागरिक इस योजना में शामिल हो सकता है. इस योजना में ज्यादा से ज्यादा 30 लाख रुपए व्यक्तिगत अथवा जोड़ीदार के साथ निवेश किए जा सकते हैं. अपनी क्षमता के अनुसार निवेश करके त्रैमासिक ब्याजदर का लाभ लें और अपने भविष्य को सुरक्षित करें.

टॅग्स :पोस्ट ऑफिस स्कीमनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?