लाइव न्यूज़ :

PMC Bank Scam: एचडीआईएल के चेयरमैन राकेश वधावन सहित की 3 हिरासत अवधि बढ़ी, 16 तक जेल में रहेंगे

By स्वाति सिंह | Updated: October 14, 2019 13:55 IST

यह मामला 4,355 करोड़ रुपये के घोटाले का है। एस्प्लानेड मजिस्ट्रेट की अदालत ने मुंबई पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के आग्रह पर हिरासत अवधि बढ़ा दी। हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (एचडीआईएल) के निदेशक राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन को पिछले हफ्ते को गिरफ्तार किया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देपीएमसी घोटाले में आरोपी पूर्व अध्यक्ष एस. वरयाम सिंह और राकेश कुमार वधावन को 16 अक्टूबर तक हिरासत में भेजा गया यह मामला 4,355 करोड़ रुपये के घोटाले का है।

पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (पीएमसी) घोटाले मामले में सोमवार को मुंबई की एक अदालत ने आरोपी पूर्व अध्यक्ष एस. वरयाम सिंह और एचडीआईएल के चयरमैन और प्रबंध निदेशक राकेश कुमार वधावन और उनके सारंग वधावन को 16 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

इससे पहले बुधवार को कोर्ट के सामने जमाकर्ताओं ने बुधवार को यहां एक अदालत के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, बैंक के पूर्व अध्यक्ष और एचडीआईएल के दो निदेशकों की पुलिस हिरासत को बुधवार को ही कोर्ट 14 अक्टूबर तक के लिए बढ़ाया था। 

यह मामला 4,355 करोड़ रुपये के घोटाले का है। एस्प्लानेड मजिस्ट्रेट की अदालत ने मुंबई पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के आग्रह पर हिरासत अवधि बढ़ा दी। हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (एचडीआईएल) के निदेशक राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन को पिछले बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। 

वहीं पीएमसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष वरयम सिंह को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। अदालत के बाहर बैंक के जमाकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। दरअसल जमाकर्ता अपने बैंक से धन नहीं निकाल पा रहे हैं क्योंकि बैंक की स्थिति को देखते हुए कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए हैं। प्रदर्शनकारी ‘ओनली जेल, नो बेल (सिर्फ जेल, जमानत नहीं) के नारे लगा रहे थे। उनमें से कइयों के हाथों में तख्तियां भी थी। एक तख्ती पर लिखे नारे में आरबीआई को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।  

टॅग्स :पंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

कारोबार अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक