लाइव न्यूज़ :

रियल एस्टेट क्षेत्र में जनवरी-जून में पीई निवेश तीन गुना होकर 14,300 करोड़ रुपये पर : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 12, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी (पीई) निवेश चालू कैलेंडर साल की पहली छमाही में सालाना आधार पर तीन गुना से अधिक होकर 2.7 अरब डॉलर या 14,300 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

संपत्ति सलाहकार साविल्स इंडिया ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य रूप से वाणिज्यिक संपत्तियों की मांग बढ़ने की वजह से रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी निवेश बढ़ा है।

साविल्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी-जून, 2021 के दौरान पीई निवेश 272.9 करोड़ डॉलर रहा, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 87 करोड़ डॉलर रहा था।

बीते पूरे साल 2020 में पीई निवेश 6.6 अरब डॉलर रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि निजी इक्विटी निवेश के प्रवाह से पता चलता है कि महामारी की वजह से आई सुस्ती के बावजूद निवेशकों का भरोसा कायम है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 की दूसरी तिमाही में पीई निवेश 86.5 करोड़ डॉलर या 63 अरब रुपये रहा। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर यह 54 प्रतिशत की गिरावट है।

रिपोर्ट के अनुसार, महामारी की वजह से घर से काम यानी रिमोट कार्य संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। इसके बावजूद 2021 की दूसरी तिमाही में कुल पीई निवेश में से 40 प्रतिशत वाणिज्यिक कार्यालय संपत्ति क्षेत्र में आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट