लाइव न्यूज़ :

पवार ने गौड़ा को पत्र लिखकर उर्वरक कीमतों में वृद्धि को वापस लेने की मांग की

By भाषा | Updated: May 18, 2021 21:57 IST

Open in App

मुंबई, 18 मई पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा को पत्र लिखकर उर्वरक की कीमतों में वृद्धि को वापस लेने की मांग की।

उन्होंने पत्र में कहा कि किसान "अब तक के सबसे बुरे" संकटों के दौर से गुजर रहा हैं, क्योंकि कोरोनोवायरस महामारी ने लोगों की आजीविका को प्रभावित किया है।

पूर्व कृषि मंत्री ने कहा, "लेकिन मुझे पता चला है कि केंद्र सरकार ने इस संकटग्रस्त समुदाय की मदद करने के बजाय उर्वरकों की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि करने का निर्णय लिया है।"

उन्होंने कहा कि "लॉकडाउन की स्थिति" ने विपणन प्रणाली को ध्वस्त दिया है और मानसून से पहले यह "दुर्भाग्यपूर्ण" निर्णय बुवाई पूर्व कृषि गतिविधियों को बाधित करेगा और उत्पादन लागत और उत्पादकता को प्रभावित करेगा।

पवार ने कहा कि ईंधन की दरें बढ़ गई हैं और उर्वरक की कीमतों में बढ़ोतरी से किसानों के जख्मों पर 'नमक छिड़का जाएगा'।

पत्र में कहा गया है, "निर्णय चौंकाने वाला है और इसकी तुरंत समीक्षा करने की आवश्यकता है। मुझे खुशी होगी यदि आप व्यक्तिगत रूप से इस मामले को देख सकें और मूल्य वृद्धि को जल्द से जल्द वापस ले सकें।"

उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग करते हुए पत्र को ट्वीट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव