लाइव न्यूज़ :

जुलाई में 50 लाख से ज्यादा लोगों ने हवाई यात्रा की, जून से 61 फीसदी ज्यादा: डीजीसीए

By भाषा | Updated: August 13, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली 13 अगस्त विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को बताया कि जुलाई माह के दौरान देशभर में 50.07 लाख घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की। यह संख्या जून में 31.13 लाख यात्रियों के मुकाबले 61 प्रतिशत अधिक है।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार 21.15 लाख लोगों ने मई में और 57.25 लाख लोगों ने अप्रैल के दौरान हवाई यात्रा की थी। कोविड-19 की भयवाह दूसरी लहर के कारण मई में घरेलू हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई थी।

डीजीसीए की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई में 29.32 लाख यानी 58.6 प्रतिशत यात्रियों ने विमानन कंपनी इंडिगो के माध्यम से हवाई यात्रा की। वही स्पाइसजेट के जरिये 4.56 लाख लोगों ने यात्रा की, जो बाजार का 9.1 प्रतिशत है।

इसके अलावा एयर इण्डिया से 6.7 लाख, गो फर्स्ट (पूर्व में गो एयर) से 3.42 लाख, विस्तारा से 4.07 लाख और एयर एशिया इण्डिया के जरिये 1.65 घरेलू यात्रियों ने हवाई सफर किया।

आंकड़ों के अनुसार इन छह विमानन कंपनियों का घरेलू विमानन बाजार में कुल हिस्सा जुलाई के दौरान 53.6 से 74.6 प्रतिशत के बीच में रहा।

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण लगाए प्रतिबंधों में ढील के बाद 25 मई को घरेलू स्तर पर उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हुआ था। भारतीय विमानन कंपनियों को महामारी से पहले की तुलना में अधिकतम 72.5 प्रतिशत घरेलू उड़ानों को संचालित करने की अनुमति है।

डीजीसीए ने बताया कि जुलाई में इंडिगो का चार प्रमुख हवाईअड्डों बेंगलुरू, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 97.3 प्रतिशत रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव