लाइव न्यूज़ :

कला, हस्तशिल्प परियोजनाओं को मदद देगी ओएनजीसी

By भाषा | Updated: June 12, 2021 15:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून ओएनजीसी की अगुवाई में सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां देश में विभिन्न कलाओं और शिल्प को प्रोत्साहन के लिए 75 परियोजनाओं की मदद करेगी। इसका मकसद इसके जरिये स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन देना है।

देश की स्वतंत्रता के 75 साल के अवसर पर सरकार के आजादी के अमृत महोत्सव की तर्ज पर पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर ने ओएनजीसी की विभिन्न शिल्प और कला परियोनाओं को प्रोत्साहन देने की पहल का उद्घाटन किया। उन्होंने मध्य प्रदेश में ओएनजीसी के समर्थन वाली बांस कारीगरी परियोजना का भी शुभारंभ किया।

कंप़नी ने बयान में कहा, ‘‘एक बड़ी पहल के तहत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम देश के विभिन्न जिलों में 75 परियोजनाओं को समर्थन देंगे। ओएनजीसी ने देश में संघर्ष कर रही हस्तशिल्प परियोजनाओं के पुनरुद्धार और स्थानीय कारीगरों को सशक्त करने की पहल शुरू की है। इन 75 में से 15 परियोजनाओं को ओएनजीसी समर्थन देगी। मध्य प्रदेश की बांस हस्तशिल्प परियोजना 11 जून को शुरू हुई है।’’

बयान में कहा गया है कि शुरुआत में ओएनजीसी स्थानीय एनजीओ और मंचों के साथ देशभर में हस्तशिल्प क्षेत्र की पांच परियोजनाओं को समर्थन देगी। इन परियोजनाओं में वह 1.3 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव