लाइव न्यूज़ :

ओएलएक्स ऑटो ने एक अरब डॉलर की बिक्री पार की

By भाषा | Updated: August 23, 2021 17:11 IST

Open in App

ओएलएक्स ग्रुप ने सोमवार को कहा कि पुरानी कारों की खरीद-बिक्री के उसके मंच ओएलएक्स ऑटोज ने एशिया और अमेरिका के 10 देशों में कुल एक अरब डॉलर (7,420 करोड़ रुपये से अधिक) की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। ओएलएक्स ग्रुप ने एक बयान में कहा कि हर महीने भारत, इंडोनेशिया और दक्षिण अमेरिका में करीब पांच लाख कारें उपभोक्ताओं और डीलरों द्वारा बिक्री के लिए ओएलएक्स ऑटोज क्लासीफाइड मंच पर सूचीबद्ध की जाती हैं। कंपनी ने आगे कहा, "जनवरी 2020 में स्थापना के बाद से इस मंच पर सुविधाजनक और विश्वसनीय कार बिक्री सेवा के माध्यम से कार के लेनदेन का कुल कारोबार एक अरब डॉलर को पार कर गया है।" ओएलएक्स ऑटोज के सीईओ गौतम ठाकर ने कहा, "हम विक्रेता को कार का उचित मूल्य प्रदान करने के लिए डेटा, तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हैं, जबकि खरीदार को बीमा और गारंटी जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं जिनके बिना लेनदेन काफी तनावपूर्ण रह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी