लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने उत्तर प्रदेश में अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन की परियोजना के लिये बोलियां आमंत्रित की

By भाषा | Updated: July 16, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपशिष्ट से उर्जा उत्पादन परियोजना के ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) पैकेज के लिए निविदा के आधार पर ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की है।

निविदा की शुरूआत 22 जून, 2021 को हुई और यह 27 जुलाई 2021 तक जारी रहेगी।

एनटीपीसी के बयान के अनुसार, ‘‘कंपनी की पूर्ण अनुषंगी एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड ने वाराणसी के रमना में अपशिष्ट से उर्जा उत्पादन करने वाली सुविधा के ईपीसी पैकेज के लिए ‘दो-चरण’ में निविदा के आधार पर ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की है।’’

परियोजना में प्रतिदिन 600 टन ठोस कचरा छांटने की क्षमता से युक्त संयंत्र की स्थापना की जाएगी।

कंपनी ने कहा कि वाराणसी में अपशिष्ट से उर्जा का उत्पादन करने वाली इस सुविधा के 30 सितम्बर 2022 तक चालू होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?