लाइव न्यूज़ :

एनपीपीए ने कार्बामाजेपिन, रेंटिडिन, ईबुप्रोफेन की कीमतों में 50 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण विनियामक एनपीपीए ने शुक्रवार को कहा कि उसने तीन दवाओं - कार्बामाजेपिन, रेंटिडिन, ईबुप्रोफेन के नौ निर्धारित फॉर्मूलेशन के अधिकतम मूल्य में 50 प्रतिशत की एकबारगी वृद्धि की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य इन दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अपने आदेश में कहा कि इन दवाओं का इस्तेमाल शुरुआती इलाज के लिए किया जाता है और ये देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

एनपीपीए ने 28 जून को हुई अपनी बैठक में डीपीसीओ 2013 के पैराग्राफ 19 के तहत इन दवाओं के फॉर्मूलेशन के लिए मूल्य वृद्धि पर विचार विमर्श किया और संज्ञान लिया कि ये निर्धारित फॉर्मूलेशन कम कीमत वाली हैं और उनकी कीमतों को बार बार मूलय नियंत्रण में रखा गया है। डीपीसीओ 2013, औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 है।

जहां कार्बामाजेपिन का इस्तेमाल मिर्गी के इलाज में किया जाता है, रेंटिडिन का इस्तेमाल पेट और आंत के अल्सर के इलाज में होता है। रेंटिडिन का इस्तेमाल आंत का अल्सर ठीक होने के बाद बीमारी को दोबारा होने से रोकने के लिए किया जाता है। वहीं ईबुप्रोफेन का इस्तेमाल सिर दर्द, दांत दर्द, मासिक धर्म के दौरान होने वाला दर्द, मांसपेशियों का दर्द या गठिया जैसी तकलीफों में दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है।

एनपीपीए ने कहा कि उसका मानना है कि इन दवाओं पर लगातार मूल्य नियंत्रण से कहीं इनका उत्पादन वहनीय नहीं होने से ऐसी स्थिति पैदा न हो जहां ये दवाओं बाजार में उपलब्ध न हों और लोग महंगे विकल्पों के इस्तेमाल के लिए मजबूर हो।

एनपीपीए ने कहा है कि बार बार मूल्य नियंत्रण से उत्पन्न मौजूदा स्थिति को देखते हुये इन दवाओं के मौजूदा अधिकतम मूल्य में जनहित को ध्यान में रखते हुये एक बारगी 50 प्रतिशत वृद्धि पर विचार किया जा रहा है। यह वृद्धि सस्ती दवाओं और स्वास्थ उत्पादों पर गठित स्थायी समिति की सलाह पर की जा रही है।

एनपीपीए डीपीसीओ 2013 की अनुसूची-एक के तहत अधिसूचित दवाओं के अधिकतम मूल्य का निर्धारण करता है। इसके साथ ही वह इन दवाओं और गैर-अधिसूचित दवाओं के दाम में सालाना आधार पर होने वाली वृद्धि पर नजर रखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम