लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय ने PPF, NSC, SSY की ब्याज दरों की घोषणा की, जानें इंटरेस्ट रेट

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 1, 2022 14:09 IST

वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, "विभिन्न लघु बचत योजनाओं के लिये 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी इन योजनाओं पर वही ब्याज मिलेगा जो, चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2021) में था।"

Open in App
ठळक मुद्देलघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरें तिमाही आधार पर अधिसूचित की जाती हैं।पांच साल की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती रहेगी। बचत खाते पर ब्याज पहले की तरह चार प्रतिशत होगा।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गुरुवार को बढ़ती महंगाई के बीच 2022-23 की पहली तिमाही के लिए सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) जैसी लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। ऐसे में 2020-21 की पहली तिमाही के बाद से ब्याज दर को संशोधित नहीं किया गया है।

ब्याज दरों में कोई बदलाव न होने के बाद सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर अगले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में क्रमशः 7.1 प्रतिशत और 6.8 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर जारी रहेगी। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, "विभिन्न लघु बचत योजनाओं के लिये 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी इन योजनाओं पर वही ब्याज मिलेगा जो, चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2021) में था।"

बताते चलें कि लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरें तिमाही आधार पर अधिसूचित की जाती हैं। एक साल की मियादी जमा पर ब्याज दर एक अप्रैल, 2022 से शुरू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 5.5 प्रतिशत होगी, जबकि बालिका बचत योजना सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। अधिसूचना के अनुसार, पांच साल की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती रहेगी। 

बचत खाते पर ब्याज पहले की तरह चार प्रतिशत होगा। एक साल से पांच साल की अवधि के लिए मियादी जमा पर ब्याज 5.5 प्रतिशत से 6.7 प्रतिशत होगा। जबकि पांच साल की आवर्ती जमा (आरडी) पर 5.8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। वहीं, देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एक साल की सावधि जमा पर 5 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान करता है।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :पोस्ट ऑफिस स्कीमसेविंगFinance Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित