लाइव न्यूज़ :

2 साल में 16000 लोग होंगे बेरोजगार?, नेस्ले के नए सीईओ फिलिप नव्राटिल ने कहा-दुनिया बदल रही और हमें भी बदलने की जरूरत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2025 18:44 IST

अगले साल के अंत तक एक अरब स्विस फ्रैंक (1.25 अरब डॉलर) की वार्षिक बचत होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्दे4,000 पदों में कटौती उत्पादन और आपूर्ति शृंखला में सुधार से जुड़े प्रयासों के तहत की जाएगी।फिलिप नव्राटिल ने कहा, “दुनिया बदल रही है, और नेस्ले को तेजी से बदलने की जरूरत है।”अगले साल के अंत तक तीन अरब स्विस फ्रैंक (3.76 अरब डॉलर) कर दिया है।

न्यूयॉर्कः दिग्गज खाद्य उत्पाद कंपनी नेस्ले ने अपना वित्तीय प्रदर्शन सुधारने के इरादे से अगले दो साल में वैश्विक स्तर पर 16,000 नौकरियों में कटौती करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। नेसकैफे और प्यूरिना जैसे ब्रांड के लिए मशहूर स्विस कंपनी नेस्ले ने बयान में कहा कि वह करीब 16,000 कर्मचारियों की छंटनी को अगले दो साल के भीतर अंजाम देगी। कंपनी ने कहा कि कुल 12,000 कार्यालय-स्तरीय पदों में कटौती की जाएगी, जिससे अगले साल के अंत तक एक अरब स्विस फ्रैंक (1.25 अरब डॉलर) की वार्षिक बचत होने की संभावना है।

शेष 4,000 पदों में कटौती उत्पादन और आपूर्ति शृंखला में सुधार से जुड़े प्रयासों के तहत की जाएगी। नेस्ले के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) फिलिप नव्राटिल ने कहा, “दुनिया बदल रही है, और नेस्ले को तेजी से बदलने की जरूरत है।”

इसके साथ ही कंपनी ने अपनी लक्षित लागत कटौती को बढ़ाकर अगले साल के अंत तक तीन अरब स्विस फ्रैंक (3.76 अरब डॉलर) कर दिया है जबकि पहले यह 2.5 अरब स्विस फ्रैंक (3.13 अरब डॉलर) तय किया गया था। पिछले कुछ समय से नेस्ले मुश्किल दौर से गुजर रही है।

इस दौरान लॉरेंट फ्रेइक्स को सीईओ पद से हटाकर नव्राटिल को कमान सौंपी गई। इसके बाद कंपनी के चेयरमैन पॉल बुल्के ने भी पद छोड़ दिया। नेस्ले को कॉफी और कोको जैसे कच्चे माल की बढ़ती लागत और उच्च शुल्क जैसी बाहरी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। नेस्ले ने जुलाई में उच्च लागत को मूल्य वृद्धि के माध्यम से संतुलित करने की कोशिश की।

टॅग्स :Nestle IndiaAmericaNew York City
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स