लाइव न्यूज़ :

रिलायंस के साथ सौदे के लिए फ्यूचर को शेयरधारकों की बैठक के लिए एनसीएलटी की मंजूरी: सूत्र

By भाषा | Updated: September 28, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने मंगलवार को किशोर बियानी की अगुवाई वाली फ्यूचर समूह की कंपनियों को रिलायंस रिटेल लि. के साथ अपनी संपत्तियों की बिक्री के सौदे पर मंजूरी के लिए शेयरधारकों और ऋणदाताओं के साथ बैठकों की मंजूरी दे दी।

मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि एनसीएलटी की मुंबई की सुचित्रा कनुपार्थी तथा चंद्र भान सिंह की पीठ ने फ्यूचर समूह की कंपनियों के विलय की योजना को चुनौती देने वाली ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की अपील को खारिज कर दिया।

इस बारे में अमेजन और फ्यूचर को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला था।

अमेजन ने फ्यूचर रिटेल के खिलाफ मध्यस्थता प्रक्रिया लंबित रहने तक एनसीएलटी द्वारा इस योजना पर विचार करने को लेकर आपत्ति जताई थी।

सूत्रों ने बताया कि एनसीएलटी ने अमेजन की अपील को समय से पूर्व बताते हुए इसे खारिज कर दिया।

सूत्रों ने कहा कि इस योजना पर विचार के लिए शेयरधारकों और ऋणदाताओं की बैठक की अनुमति से कोई हानि नहीं है, क्योंकि जब इसे एनसीएलटी के पास अंतिम मंजूरी के लिए दायर किया जाएगा, तो अमेजन के पास अपनी आपत्तियां दर्ज करने का विकल्प होगा।

एनसीएलटी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने उसे इस योजना पर सिर्फ अंतिम आदेश जारी करने से रोका है। ऐसे में अब फ्यूचर समूह के पास शेयरधारकों और ऋणदाताओं की सभी तैयारियों से जुड़ी मंजूरियां हासिल करने का विकल्प होगा। सूत्रों ने बताया कि यदि फ्यूचर समूह को मध्यस्थता मामले में जीत मिल जाती है, तो इस योजना के क्रियान्वयन में उसके कम से कम छह से नौ माह बचेंगे।

फ्यूचर और रिलायंस रिटेल के बीच व्यवस्था के तहत फ्यूचर समूह की खुदरा, थोक, लॉजिस्टिक्स और भंडारण संपत्तियों का एकीकरण एक इकाई में किया जाएगा। उसके बाद उसे रिलायंस रिटेल को स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि. (आरआरवीएल) ने पिछले साल अगस्त में कहा था कि वह फ्यूचर समूह के खुदरा और थोक कारोबार, लॉजिस्टिक्स तथा भंडारण कारोबार का 24,713 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी।

इस सौदे को अमेजन ने चुनौती दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव