लाइव न्यूज़ :

नागपुरः उद्योगों को रियायत देने में बरत रहे भेदभाव, इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट की पीएसआई-2019 में खामी

By आनंद शर्मा | Updated: March 8, 2022 15:54 IST

पहली श्रेणी में 50 करोड़ रुपए तक निवेश करने वाले उद्योग, दूसरी श्रेणी में 50 करोड़ रुपए से लेकर 100 करोड़ रुपए तक निवेश करने वाले उद्योग और तीसरी व अंतिम श्रेणी में 100 करोड़ रुपए से अधिक निवेश करने वाले उद्योग आते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपीएसआई-2019 में स्पेशल लार्ज स्केल इंडस्ट्री माना गया है. विदर्भ में दूसरी श्रेणी के ऐसे उद्योगों की संख्या अधिक है.राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) का रिफंड दिया जाता है.

नागपुर:महाराष्ट्र के अन्य इलाकों की तुलना में औद्योगिक विकास के मामले में पिछड़े विदर्भ और मराठवाड़ा में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के इरादे से महाराष्ट्र सरकार उद्योगों को बड़े पैमाने पर रियायत दे रही है. ऐसा करते समय लघु और बड़े उद्योगों की तो झोली भरी जा रही है लेकिन मंझोले उद्योगों के हिस्से की रियायत में कटौती की जा रही है.

यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘पैकेज स्कीम ऑफ इन्सेंटिव-2019’ ही इस खामी को उजागर कर रही है. पैकेज स्कीम ऑफ इन्सेंटिव-2019 (पीएसआई-2019) के तहत तीन श्रेणियों में रियायत दी जाती है. पहली श्रेणी में 50 करोड़ रुपए तक निवेश करने वाले उद्योग, दूसरी श्रेणी में 50 करोड़ रुपए से लेकर 100 करोड़ रुपए तक निवेश करने वाले उद्योग और तीसरी व अंतिम श्रेणी में 100 करोड़ रुपए से अधिक निवेश करने वाले उद्योग आते हैं. इन्हें पीएसआई-2019 में स्पेशल लार्ज स्केल इंडस्ट्री माना गया है.

जानकारों के अनुसार विदर्भ में दूसरी श्रेणी के ऐसे उद्योगों की संख्या अधिक है. पीएसआई-2019 में उद्योगों को रियायत के रूप में उनके द्वारा बेचे गए उत्पादों पर लगे राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) का रिफंड दिया जाता है. असल पेंच यही पर है. एसजीएसटी रिफंड के लिए पहली और अंतिम श्रेणी के उद्योगों का सेल पर लिया गया एसजीएसटी ही ग्राह्य माना जा रहा है.

जबकि, दूसरी श्रेणी के उद्योगों के मामले में सेल पर लिए गए एसजीएसटी में से कच्चे माल व अन्य खरीदी पर दिए गए एसजीएसटी को काटा जा रहा है. इसके बाद जो रकम बचती है, उसमें से भी केवल 40 फीसदी रकम ही बतौर एसजीएसटी रिफंड दी जा रही है. इससे जहां एक ओर पहली और तीसरी श्रेणी के उद्योगों की तो बल्ले-बल्ले हो रही है लेकिन दूसरी श्रेणी के उद्योगों को पीएसआई का काफी कम लाभ होता दिख रहा है. इससे उद्योजक खफा हैं.

पीएसआई-2019 में सुधार जरूरी

विदर्भ के पीएसआई-2019 के जरिए उद्योगों को एसजीएसटी रिफंड के रूप में दी जा रही रियायत में भेदभाव बरते जाने से उद्योजकों में काफी रोष है. चेंबर आॅफ स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन्स (कोसिया) के विदर्भ अध्यक्ष सीए जुल्फेश शाह का कहना है कि पीएसआई में व्याप्त इस विसंगति को दूर किया जाना जरूरी है. राज्य सरकार और उद्योग विभाग की नजर में सभी प्रकार के उद्योगों के लिए एक स्थान होना चाहिए. सभी को एक समान रियायत मिलनी चाहिए.

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकारनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?