लाइव न्यूज़ :

इंटरनेशनल फ्लाइट बंद रहने से यूडीएफ को 50 लाख का नुकसान, राजस्व बढ़ाने के लिए एमआईएल नई कवायद में जुटा

By वसीम क़ुरैशी | Updated: September 21, 2021 20:58 IST

नागपुर से दाेहा के लिए कतर एयरवेज और शारजाह के लिए एयर अरेबिया की उड़ानें थीं. इन दाेनाें उड़ानाें के जरिए सालभर में नागपुर एयरपाेर्ट काे करीब 50 लाख रुपए यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) हासिल हाेती थी.

Open in App
ठळक मुद्देकतर एयरवेज ने ताे नागपुर से संचालन ही बंद कर दिया.एयर अरेबिया कब संचालन शुरू कर पाएगी, ये भी स्पष्ट नहीं है.इंटरनेशनल पैसेंजर से नागपुर एयरपाेर्ट पर 150 रुपए यूडीएफ वसूला जाता है.

नागपुरः डाॅ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पिछले डेढ़ साल से नाममात्र का इंटरनेशनल एयरपाेर्ट रह गया है. काेराेना के असर के चलते लगे लाॅकडाउन के साथ ही विदेशी उड़ानाें पर राेक लग गई थी. इसके बाद नागपुर से विदेशी उड़ानें शुरू ही नहीं हाे पाई हैं.

नागपुर से दाेहा के लिए कतर एयरवेज और शारजाह के लिए एयर अरेबिया की उड़ानें थीं. इन दाेनाें उड़ानाें के जरिए सालभर में नागपुर एयरपाेर्ट काे करीब 50 लाख रुपए यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) हासिल हाेती थी. काेराेना के असर काे देखते हुए कतर एयरवेज ने ताे नागपुर से संचालन ही बंद कर दिया. वहीं एयर अरेबिया कब संचालन शुरू कर पाएगी, ये भी स्पष्ट नहीं है.

उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल पैसेंजर से नागपुर एयरपाेर्ट पर 150 रुपए यूडीएफ वसूला जाता है, जबकि घरेलू उड़ानाें के यात्रियाें से 350 रुपए. काेराेनाकाल में लंबे अरसे तक घरेलू उड़ानें भी बंद रही हैं. इस कारण घरेलू उड़ानाें के यात्रियाें से मिलने वाले कराेड़ाें के यूडीएफ का भी भारी नुकसान हुआ है.

बीते करीब 10 साल से विमानतल विकास के लिए निजी भागीदार की राह तक रही मिहान इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) टर्मिनल बिल्डिंग के भीतर ही आवश्यक विकास के लिए चुनाैतियाें से जूझ रही है. राजस्व जुटाने के नए उपाय करते हुए उसने एयरपाेर्ट के भीतर दुकानाें की जगह में बदलाव करते हुए कुछ जगह खाली की और अब यहां नई दुकानाें के लिए टेंडर किए जाएंगे.

सर्दियाें में उड़ानें बढ़ने के आसार

वर्तमान में नागपुर एयरपाेर्ट से भी 85 प्रतिशत उड़ानाें के ही संचालन की अनुमति है. इससे जाहिर है कि अभी 15 फीसदी डाेमेस्टिक फ्लाइट के पैसेंजर से यूडीएफ नहीं मिल पा रहा है. विमानतल के आधिकारिक सूत्राें के अनुसार सर्दियाें में तीन उड़ानें शुरू हाेने के आसार हैं. वहीं निकट भविष्य में एयरपाेर्ट के भीतर नई शाॅप भी लग जाएंगी. इसके बाद राजस्व की आवक में पहले जैसी स्थिति लाने में मदद हाेगी.

टॅग्स :नागपुरDohaमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?