लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल, गौतम अडानी को पीछे छोड़ मुकेश अंबानी हुए आगे

By अंजली चौहान | Updated: February 1, 2023 13:40 IST

फोर्ब्स रियल टाइम की ओर से एक नई सूची जारी की गई है, जिसमें गौतम अडानी मुकेश अंबानी से भी पीछे हो गए हैं। इसी के साथ 10वें स्थान पर अडानी और 9वें पर अंबानी आ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफोर्ब्स रियल टाइम ने दुनिया के अरबपतियों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक, अडानी से आगे अंबानी आ गए हैं। सबसे अमिर व्यक्ति की लिस्ट में अडानी 10वें स्थान पर है, जबकि अंबानी 9वें स्थान पर हैं।

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल हुआ है। फोर्ब्स रियल टाइम अरबपतियों की सूची में  रिलायंस इंडस्ट्रीड लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानीगौतम अडानी को पीछे छोड़ दुनिया में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार इंडियन टाइकून गौतम अडानी 10वें स्थान पर हैं, जबकि मुकेश अंबानी एक स्तर आगे 9वें स्थान पर आ गए हैं। 

गौरतलब है कि ये रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले ही अभी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर गौतम अडानी को शीर्ष 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट से बाहर कर दिया था। ब्लूमबर्ग के अनुसार, दुनिया के सबसे अमिर व्यक्तियों की लिस्ट में गौतम अडानी खिसक कर 11वें स्थान पर आ गए हैं। बताया जा रहा है कि अडानी को महज तीन दिनों में 34 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। 

84.4 बिलियन डॉलर की वर्तमान संपत्ति वाले अडानी अब रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन से एक स्थान नीचे आ गए हैं। बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट में अडानी ग्रुप में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इन आरोपों पर अडानी ग्रुप ने करीब 413 पन्नों में जवाब भी दिया था। अपने जबाव में अडानी ग्रुप ने सारे आरोपों को गलत बताया और कहा कि हिंडनबर्ग ने न सिर्फ एक कंपनी समूह बल्कि भारत पर सोचा-समझा हमला किया है। 

टॅग्स :गौतम अडानीमुकेश अंबानीभारतबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगौतम अदानी ने बिहार में 60 हजार करोड़ के निवेश का किया ऐलान, कहा- स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट भी होंगे शामिल

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी