लाइव न्यूज़ :

‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका : सारंगी

By भाषा | Updated: December 18, 2020 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा है कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोला उपक्रम (एमएसएमई) क्षेत्र ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

एमएसएमई राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार एमएसएमई के महत्व और योगदान को पूरी तरह समझती है। सरकार इस क्षेत्र की वृद्धि को समर्थन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिससे इसकी पूरी क्षमता का दोहन हो सके।

सारंगी ने शुक्रवार को उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा आयोजित एक वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आपूर्ति श्रृंखला की ताकत का पूरा इस्तेमाल किया जाना चाहिए। एमएसएमई क्षेत्र ‘आत्म-निर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मंत्री ने कहा, ‘‘एमएमएमई क्षेत्र ने देश की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन से एमएसएमई सहित उद्योग को बड़ा झटका लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्थिति से उबरने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है।’’

उन्होंने कहा कि भारत ने एमएसएमई की परिभाषा में संशोधन किया है और अब यह वैश्विक मानकों के स्तर पर आ गयी है। इस कदम से एमएसएमई अपने कारोबार का पैमाना और बढ़ाकर अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट