लाइव न्यूज़ :

देश में सबसे महंगी शराब बिक रही है कर्नाटक में, शराब पर वसूला जा रहा है 83 फीसदी टैक्स

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 25, 2023 11:02 IST

पूरे देश में कर्नाटक ऐसा राज्य है, जहां शराब सबसे महंगे दाम में बिकती है। यहां पर सरकार द्वारा शराब की वास्तविक कीमत पर 83 फीसदी टैक्स वसूला जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे देश में कर्नाटक ऐसा राज्य है, जहां शराब सबसे महंगे दाम में बिकती हैकर्नाटक में सरकार द्वारा शराब की वास्तविक कीमत पर 83 फीसदी टैक्स वसूला जाता हैकर्नाटक में शराब की अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है

नई दिल्ली: पूरे देश में कर्नाटक ऐसा राज्य है, जहां शराब सबसे महंगे दाम में बिकती है। खबरों के अनुसार कर्नाटक में सरकार द्वारा शराब की वास्तविक कीमत पर 83 फीसदी टैक्स वसूला जाता है, जिसके कारण यहां पर बिकने वाली शराब अन्य राज्यों की तुलना में सबसे महंगी है।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे देश में शराब की कीमतों का आंकलन करने पर पता चलता है कि महंगे शराब बिक्री के कारण में कर्नाटक देश में अन्य राज्यों की तुलना में अव्वल स्थान पर है। यही कारण है कि कर्नाटक में शराब की अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) भी अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है।

वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक स्प्रिट (गैर-बीयर) की एक बोतल का दाम गोवा में 100 रुपये है, वहीं कर्नाटक में इसकी कीमत लगभग 513 रुपये है। कर्नाटक के बाद महंगी शराब की बिक्री में तेलंगाना दूसरे स्थान पर आता है। हालांकि कर्नाटक में हाल ही में सरकार द्वारा बढ़ाये गये करों के कारण शराब की कीमतों में हालिया वृद्धि से मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, इस कारण  कर्नाटक इस मामले में शीर्ष स्थान पर है। वहीं इसके उलट गोवा एक ऐसा राज्य है, जहां शराब की कीमतें देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे सस्ती है।

दरअसल इसके पीछे मुख्य कारण कर्नाटक की मौजूदा कांग्रेस सरकार है। चुनाव बाद सत्ता में आने के साथ अपने पहले बजट में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भारतीय निर्मित शराब (आईएमएल) के सभी 18 स्लैबों पर 20 फीसदी और बीयर की कीमतों पर 10 फीसदी शुल्क बढ़ा दिया था। असल में सरकार का लक्ष्य था कि उत्पाद शुल्क विभाग के राजस्व को बढ़ाकर राजकोष में 36,000 करोड़ का मुनाफा कमाना था।

हालांकि, सिद्धारमैया सरकार की इस योजना को उस समय झटका लगा जब फेडरेशन ऑफ वाइन मर्चेंट्स एसोसिएशन ने एक बयान जारी करके बताया कि अगस्त के पहले दो हफ्तों में शराब की बिक्री और राजस्व दोनों में बेतहाशा गिरावट देखी गई है।

इससे पूर्व जुलाई में शराब के बढ़े दामों के बावजूद बिक्री के सकारात्मक आंकड़े आये थे लेकिन अगस्त की पहली छमाही में भारतीय निर्मित शराब के केवल 21.87 लाख बक्से बेचे गए थे, जो अगस्त 2022 में इसी अवधि के दौरान दर्ज की गई बिक्री से 14.25 फीसदी कम है।

कर्नाटक में बजट पेश होने के बाद नई कीमतें 20 जुलाई से लागू हुई हैं और पुराने स्टॉक की बिक्री महीने के अंत तक जारी थी लेकिन बाजार में बढ़ी हुई नई कीमतों के आने के बाद शराब की मांग में भारी कमी हो रही है।

टॅग्स :शराबकर्नाटकतेलंगानागोवासिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम