लाइव न्यूज़ :

मूडीज ने एजीईएल के प्रस्तावित डॉलर पत्र को बीए3 रेटिंग दी

By भाषा | Updated: August 27, 2021 15:23 IST

Open in App

मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने अडाणी ग्रीन एनर्जी के प्रस्तावित अमेरिकी डॉलर प्रवर प्रत्याभूत पत्र को बीए3 रेटिंग दी है। मूडीज की रेटिंग के पैमाने के अनुसार बीए रेटिंग को पर्याप्त जोखिम के अधीन माना जाता है। मूडीज ने एक बयान में कहा कि उसने अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) द्वारा जारी किए जाने वाले प्रस्तावित अमेरिकी डॉलर प्रवर प्रत्याभूत पत्र को बीए3 रेटिंग दी है। एजीईएल मुख्य रूप से यूएसडी पत्रों से मिली धनराशि का इस्तेमाल अपनी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहायक कंपनियों द्वारा अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए करेगी। मूडीज के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ साख अधिकारी अभिषेक त्यागी ने कहा कि एजीईएल के प्रस्तावित पत्रों को दी गई बीए3 रेटिंग कंपनी के पूर्वानुमानित नकदी प्रवाह को दर्शाती है, जो दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) द्वारा समर्थित है। एजीईएल के ऋण प्रोफाइल को इसके शेयरधारकों - अडाणी समूह और टोटल एनर्जी का समर्थन प्राप्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारत आर्थिक वृद्धि दरः 0.8 अंक घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया, मूडीज रेटिंग्स ने कहा-ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी और ईंधन-उर्वरक की कमी से असर?

कारोबारव्यक्तिगत ऋण पर आरबीआई का निर्णय सही, मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कहा- पिछले दो वर्षों में व्यक्तिगत ऋण में करीब 24 प्रतिशत और ‘क्रेडिट कार्ड’ ऋण में औसतन 28 प्रतिशत की वृद्धि, आखिर वजह

कारोबारAdani Group Share News: मूडीज ने अडाणी समूह की 4 कंपनियों को ‘नकारात्मक’ किया, शेयर गिरे, बाजार पूंजीकरण 10.2 लाख करोड़ रुपये घटा, जानें मार्केट का हाल

कारोबारAdani Group: अडाणी को बड़ा झटका, मूडीज ने ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, रेस्ट्रिक्टेड ग्रुप, ट्रांसमिशन और इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड की रेंटिग बदली, जानें असर

कारोबारभारत की रिकवरी को नहीं रोक पाएंगी वैश्विक चुनौतियां, मूडीज ने स्थिर आउटलुक संग बरकरार रखी रेटिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?