लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता ने सोयाबीन में नयी जान फूंकी

By भाषा | Updated: July 26, 2021 15:09 IST

Open in App

इंदौर, 26 जुलाई देश के सबसे बड़े सोयाबीन उत्पादक मध्य प्रदेश में मानसून की लम्बी खेंच के बाद पिछले एक हफ्ते से जारी बारिश के चलते किसानों के चेहरे खिल गए हैं और इसने तिलहन फसल में नयी जान फूंक दी है।

इंदौर जिले के सोयाबीन उत्पादक किसान अरुण पटेल ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मैंने 70 एकड़ में पिछले महीने सोयाबीन बोई थी। बुआई के बाद लगभग एक महीने तक कम बारिश होने से फसल को थोड़ा नुकसान पहुंचा। लेकिन पिछले एक हफ्ते से जारी बारिश ने इस नुकसान की काफी हद तक भरपाई कर दी है।’’

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में सोयाबीन की बुआई अंतिम दौर में है और अगस्त के पहले हफ्ते तक इसकी बुआई पूरी हो जाएगी।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सोयाबीन का सामान्य रकबा 112.88 लाख हेक्टेयर है और आमतौर पर मध्य प्रदेश में 55.86 लाख हेक्टेयर में इस तिलहन फसल की खेती होती है।

बहरहाल, खेती-किसानी के जानकारों का कहना है कि सोयाबीन के मानक बीजों की कमी और इनकी महंगाई के साथ ही कई किसानों का रुझान अन्य खरीफ फसलों की ओर होने से इस बार मध्य प्रदेश में सोयाबीन के रकबे में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन खरीफ सत्रों के दौरान राज्य में सोयाबीन की फसल को भारी बारिश और कीटों के प्रकोप से काफी नुकसान हुआ था। इस कारण मौजूदा खरीफ सत्र में सोयाबीन के बीजों की कमी उत्पन्न हो गई।

केंद्र सरकार ने वर्ष 2021-22 के खरीफ विपणन सत्र के लिये सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 3,950 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। एमएसपी की यह दर पिछले सत्र के मुकाबले 70 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?