लाइव न्यूज़ :

मोबाइल फोन विनिर्माता पीएलआई योजना के तहत उत्पादन लक्ष्यों से पीछे रह सकते हैं

By भाषा | Updated: December 27, 2020 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर सैमसंग और एपल के वेंडर सहित मोबाइल फोन विनिर्माता चालू वित्त वर्ष में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत उत्पादन लक्ष्यों में पीछे रह सकते हैं और उन्होंने सरकार से योजना की समय-सीमा बढ़ाने के लिए संपर्क किया है।

सरकार ने अक्टूबर में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी थी, जो पीएलआई योजना के तहत अगले पांच वर्षों में 10.5 लाख करोड़ रुपये के मोबाइल फोन के विनिर्माण के लिए 11,000 करोड़ रुपये निवेश करने वाले थे।

इन कंपनियों में सैंगसंग और राइजिंग स्टार के अलावा एपल के ठेका विनिर्माता फॉक्सकॉन होन हाई, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन शामिल हैं।

मोबाइल उपकरणों उद्योग निकाय आईसीईए ने 24 दिसंबर को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव अजय प्रकाश साहनी को लिखा था कि कोविड-19 महामारी के चलते पैदा हुई बाधाओं के कारण आपूर्ति पक्ष की अड़चनों से पीएलआई योजना के लक्ष्यों में कमी होगी।

आईसीईए के सदस्यों में एपल, फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन, लावा आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर