लाइव न्यूज़ :

वाहन क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना को लेकर हितधारकों से भारी उद्योग मंत्रालय की बातचीत

By भाषा | Updated: December 18, 2020 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर भारी उद्योग मंत्रालय वाहन क्षेत्र में उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना शुरू करने के लिए हितधारकों के साथ करीबी सामंजस्य बनाने के दौर में है। इस योजना के जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव अरुण गोयल ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सम्मेलन में कहा, ‘‘ सरकार ने विनिर्माण क्षेत्र में पीएलआई योजना के लिए बड़ी राशि रखी है। इसका एक अहम हिस्सा वाहन विनिर्माण भी है। ऐसे में योजना का आकार करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब हम हितधारकों के साथ इसके तौर-तरीकों को लेकर बातचीत के दौर में है और इसके जल्द ही अंतिम स्वरूप लेने की उम्मीद है।’’

वाहन क्षेत्र के लिए भारी उद्योग मंत्रालय नीतियां बनाता और लागू करता है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने, रोजगार सृजित करने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए 1.46 लाख करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी। यह योजना 10 क्षेत्रों के लिए लायी जा रही है।

इसके तहत दवा, वाहन, दूरसंचार, कपड़ा, खाद्य उत्पाद, सौर फोटोवॉल्विक सेल और बैटरी इत्यादि के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए पांच साल में 1,45,980 करोड़ रुपये का आंवटन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट