लाइव न्यूज़ :

रसायन, उर्वरक मंत्रालय आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करेगा

By भाषा | Updated: October 3, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली तीन अक्टूबर रसायन और उर्वरक मंत्रालय आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए देशभर में चार से दस अक्तूबर, 2021 के बीच कई कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस संबंध में रविवार को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की एक पहल है, जो भारत के प्रगतिशील 75 साल और लोगों, संस्कृति के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रसायन और उर्वरक मंत्रालय 4 से 10 अक्तूबर, 2021 तक अपना प्रतिष्ठित सप्ताह आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम के तहत पूरे देश में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।"

केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मंडाविया कल सुबह 11:30 बजे इस प्रतिष्ठित सप्ताह का उद्घाटन करेंगे।

बयान में कहा गया कि रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग "स्टोरी ऑफ फार्मा एट 75: फ्यूचर अपॉर्चुनिटीज" विषय के साथ यह प्रतिष्ठित सप्ताह मनाएगा।

वही मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के तहत दस अक्टूबर, 2021 को पूरे देश में 750 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों (पीएमबीजेके) में स्वास्थ्य जांच शिविर और प्राथमिक चिकित्सा किट का मुफ्त वितरण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट