लाइव न्यूज़ :

हलोल संयंत्र की क्षमता बढ़ाने के लिए अगले साल के अंत तक 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एमजी मोटर

By भाषा | Updated: August 22, 2021 12:11 IST

Open in App

एमजी मोटर इंडिया अपने गुजरात के हलोल संयंत्र की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अगले साल के अंत तक 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी अपनी मध्यम आकार की एसयूवी एस्टर को उतारने की तैयारी कर रही है। एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव छाबा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सेमीकंडक्टर की कमी का संकट और बढ़ रहा है। यह समस्या अभी छह महीने बनी रहेगी। इसके बावजूद कंपनी को इस साल अपनी बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 100 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।’’ छाबा ने कहा, ‘‘हम पहले ही 3,000 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं। अगले साल के अंत तक हम 2,500 करोड़ रुपये का और निवेश करेंगे। इससे हमारा कुल निवेश 5,500 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि यह निवेश क्षमता विस्तार के लिए किया जा रहा है, क्योंकि कंपनी अपने नए मॉडलों की मांग को पूरा करने की तैयारी कर रही है। इसमें मध्यम आकार की एसयूवी एस्टर शामिल है, जिसे दिवाली के आसपास उतारे जाने की उम्मीद है। छाबा ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि अगले साल पहली तिमाही में हम सामान की आपूर्ति की स्थिति के हिसाब से हर महीने 7,000 इकाइयों का उत्पादन करने लगेंगे। अभी हमारा उत्पादन 4,000 से 5,000 इकाई मासिक का है।’’ उन्होंने कहा कि अभी विशेषरूप से सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। छाबा ने कहा, ‘‘यदि सामग्री आपूर्ति संबंधी समस्या नहीं होती, तो कंपनी एक महीने में 5,000 इकाइयों तक का उत्पादन कर सकती थी। जब हम अपने पोर्टफोलियो में एस्टर को जोड़ेंगे, तो हमें उत्पादन क्षमता बढ़ाने की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजीएसटी दर बदलावः वाहनों कीमतों में 48.50 हजार से लेकर 4.48 लाख रुपये की कटौती, किआ, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर, टीवीएस की घोषणा

कारोबारMotor India March Report: 777876 वाहन बेचे, एमजी मोटर इंडिया को घटा, महिंद्रा एंड महिंद्रा की 68413 गाड़ियों की बिक्री

कारोबारOctober Total Vehicle Sales: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, अक्टूबर में 80679 वाहन बेचीं, जानें टोयोटा, एमजी मोटर और बजाज ऑटो का क्या रहा हाल

कारोबारMaruti ने मारी बाजी, Toyota, MG Motor, Hyundai को छोड़ा पीछे, 1,59,418 यूनिट्स को बेचा

हॉट व्हील्सअब सस्ते में खरीद सकेंगे MG कंपनी की कार, सेकंड हैंड कारों के बिजनेस में पैर जमाएगी कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी