लाइव न्यूज़ :

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस को दो अंकों में वृद्धि की उम्मीद

By भाषा | Updated: December 9, 2020 12:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने कहा है कि उसे वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कारोबार में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हासिल करने की उम्मीद है।

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के सीईओ और प्रबंध निदेशक प्रशांत त्रिपाठी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के मुकाबले दूसरी छमाही अच्छी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते महीनों के दौरान लगातार सुधार देखने को मिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैक्स लाइफ ने निजी क्षेत्र के औसत के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन किया है और हम पिछले कई महीनों से वृद्धि दर्ज कर रहे हैं। पहले सात महीनों में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने नौ प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में आठ प्रतिशत की गिरावट हुई थी। इस तरह हमारी बाजार हिस्सेदारी बढ़ रही है।’’

उन्होंने कहा कि पहले छह महीनों में बाजार हिस्सेदारी 11 प्रतिशत थी, जो पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक है।

उन्होंने कहा, ‘‘चौथी तिमाही में कंपनी 10-15 प्रतिशत तक वृद्धि हासिल कर सकती है। कोविड​​-19 महामारी के प्रकोप और लॉकडाउन के कारण मार्च में कारोबार प्रभावित हुआ था। हमें उम्मीद है कि इस साल हम दो अंकों में वृद्धि हासिल करेंगे। हम इस समय नौ प्रतिशत पर हैं। हमें उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट