लाइव न्यूज़ :

मारुति ने अपने मेल कार्यक्रम का पांचवां दौर शुरू किया

By भाषा | Updated: November 17, 2020 11:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को अपनी ‘मोबिलिटी एंड ऑटोमोबाइल इनिशिएटिव लैब’ मेल कार्यक्रम के पांचवें चरण की घोषणा की। इसके तहत मोबिलिटी और वाहन क्षेत्र की शुरुआती स्टार्टअप कंपनियों से प्रविष्टियां मांगी गई हैं।

मारुति ने बयान में कहा कि कंपनी ने अब तक मेल कार्यक्रम के पिछले चार दौर में 18 स्टार्टअप के साथ गठजोड़ किया है।

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) केनिचि आयुकावा ने कहा, ‘‘अगले चरण के तहत हम वाहन उद्योग के नवोन्मेषी विचारों वाली अधिक स्टार्टअप कंपनियों के साथ गठजोड़ करना चाहेंगे। विशेषरूप से महामारी की स्थिति को देखते हुए बदलाव लाने वाले उद्यमी हमारी पांचवें दौर की मेल पहल के लिए आवेदन कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि मारुति के मेल कार्यक्रम के दो साल पूरे हो गए हैं और अब तक कंपनी ने 18 स्टार्टअप के साथ गठजोड़ किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टट्रैक पर भीड़ के बीच हस्तमैथुन कर रहा था शख्स?, महिला ने कहा-काश मेरा कैमरा चालू होता तो मैं उसका चेहरा कैद कर पाती?

क्रिकेट'इसने कुछ चिप लगाई हुई है': 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट ने किया अजीबोगरीब दावा | VIDEO

भारतमुंबई का एक परिवार रात में खाता है बिरयानी और तरबूज, अगली सुबह चारों पाए जाते हैं मृत

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

क्राइम अलर्टअमरपुर में मकई खेत से अर्धनग्न महिला का शव और दूसरी ओर युवक की गोली मारकर हत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े

कारोबारडायमंड क्राॅसिंग पर ट्रेनाें काे झटकाें से मिलेगी मुक्ति?, सितंबर महीने से शुरू हाेगा काम, क्या होंगे फायदे?

कारोबारकिसानों और कृषि के सामने कमजोर मानसून का जोखिम 

कारोबार8 पॉइंट्स में भी समझें किसान कल्याण की बात?, कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत