लाइव न्यूज़ :

बाजार में चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 102 अंक टूटा

By भाषा | Updated: October 22, 2021 17:51 IST

Open in App

मुंबई, 22 अक्टूबर शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट आयी और सूचना प्रौद्योगिकी, दैनिक उपयोग के सामान बनाने वाले वाली कंपनियों, धातु शेयरों की अगुवाई में बीएसएसई सेंसेक्स 101.88 अंक टूटकर बंद हुआ। कंपनियों के तिमाही परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहने से निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं।

कारोबारियों के अनुसार बाजार प्रतिभागियों को सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूसरी तिमाही के परिणाम का भी इंतजार है।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरूआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और 101.88 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,821.62 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 63.20 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,114.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी 3.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में रहा। इसके अलावा, मारुति, इन्फोसिस, एनटीपीसी, एचसीएल टेक और टाटा स्टील में भी प्रमुख रूप से गिरावट आयी।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एचडीएफसी, बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, टाइटन, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक शामिल हैं। इनमें 2.11 प्रतिशत तक की तेजी रही।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 484.33 अंक यानी 0.79 प्रतिशत और निफ्टी 223.65 अंक यानी 1.21 प्रतिशत मजबूत हुए।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के कारण घरेलू बाजार में शुरूआत अच्छी रही। लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह पायी और मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा। बैंक और रियल्टी शेयरों को छोड़कर सभी प्रमुख क्षेत्र नुकसान में रहें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक बाजार में तेजी रही। इसका कारण चीन की कर्ज में डूबी प्रमुख रियल्टी कंपनी द्वारा ब्याज भुगतान है। हालांकि घरेलू बाजार में कंपनियों के दूसरी तिमाही के परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने से असर पड़ा। कच्चे माल की लागत बढ़ने से कंपनियों के परिणाम अनुमान के अनुरूप नहीं रहे हैं।’’

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि हालांकि कारोबारी बाजार में उतार-चढ़ाव की शिकायत कर रहे हैं। लेकिन हाल की गिरावट से निवेशकों को अच्छे शेयर खरीदने का मौका मिलेगा...।’’

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहें जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और जापान के निक्की में तेजी रही।

यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में भी दोपहर कारोबार के दौरान तेजी रही।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.52 प्रतिशत बढ़कर 85.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर तीन पैसा फिसलकर 74.90 पर बंद हुई।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 2,818.90 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट