लाइव न्यूज़ :

बिजली खरीद लागत को कम करने के लिए बाजार आधारित प्रेषण की शुरुआत एक अप्रैल से

By भाषा | Updated: October 8, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर बिजली मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि बाजार आधारित आर्थिक प्रेषण (एमबीईडी) के चरण-1 की शुरुआत एक अप्रैल 2022 से होगी। इसका मकसद वितरण कंपनियों और उपभोक्ताओं के लिए बिजली की लागत को कम करना है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एमबीईडी के चरण-1 का कार्यान्वयन आगामी एक अप्रैल 2022 से शुरू करने की योजना है। इससे पहले केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) अपने नियमों को उसके अनुरूप बनाएगा और इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए परीक्षण किया जाएगा।’’

बयान में कहा गया कि बिजली मंत्रालय ने चरणबद्ध दृष्टिकोण पर यह अनुभव किया कि सभी प्रमुख हितधारकों के इस बात पर विचार काफी हद तक समान है कि बाजार आधारित आर्थिक प्रेषण के चरण-1 को लागू करने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को अंतरराज्यीय उत्पादन स्टेशनों की अनिवार्य भागीदारी के साथ शुरू किया जाए।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि अन्य क्षेत्रों के उत्पादन संयंत्र भी स्वैच्छिक आधार पर चरण-1 में भाग ले सकते हैं।

बिजली मंत्रालय उपभोक्ताओं के लिए बिजली की लागत कम करने के लिए बिजली क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ाना चाहता है और इसी क्रम में एमबीईडी के चरण-1 की शुरुआत की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव