लाइव न्यूज़ :

मैपमाईइंडिया ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से 312 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: December 8, 2021 23:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर डिजिटल मैपिंग कंपनी मैपमाईइंडिया ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले एंकर निवेशकों से 312 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का आईपीओ नौ दिसंबर को खुल रहा है।

बीएसई की वेबसाइट पर अपलोड एक परिपत्र के अनुसार, कंपनी ने एंकर निवेशकों को 1,033 रुपये प्रति शेयर पर 30.19 लाख इक्विटी शेयर आवंटित करने का फैसला किया है। यह लेनदेन करीब 312 करोड़ रुपये का है।

फिडेलिटी, नोमुरा, गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली, एबरडीन और एचएसबीसी ने एंकर निवेशक के रूप में कंपनी के शेयर हासिल किए हैं।

कंपनी बृहस्पतिवार को खुलने वाले अपने आईपीओ में मौजूदा प्रवर्तकों और शेयरधारकों के 10,063,945 शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) करेगी।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,000 से 1,033 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ 13 दिसंबर को बंद होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी

भारतगर्म हवा के गुंबद से बढ़ता धरती का तापमान 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी