लाइव न्यूज़ :

मणपुरम फाइनेंस का चौथी तिमाही शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 468 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: May 26, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई मणपुरम फाइनेंस का वित्तीय वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही में शुद्ध लाभ 17.6 प्रतिशत बढ़कर 468.35 करोड़ रुपए रहा।

कंपनी को इससे पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में 398.20 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी है।

हालांकि, जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ इससे पिछली अक्तूबर-दिसंबर 2020 तिमाही के 483.19 करोड़ रुपये के मुकाबले कम रहा है।

मार्च 2021 तिमाही में कंपनी की कुल एकीकृत आय एक साल पहले के 1,618.15 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,630.25 करोड़ रुपए हो गयी।

एक नियामकीय सूचना के मुताबिक पूरे वित्तीय वर्ष 2020-21 में मन्नपुरम फाइनेंस का शुद्ध लाभ 16.5 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1,724.95 करोड़ रुपए रहा। वित्तीय वर्ष 2019-20 में यह 1,480.30 करोड़ रुपए था।

मार्च 2021 तिमाही में कंपनी की कुल आय 14.8 प्रतिशत वृद्धि के साथ 6,374.63 करोड़ रुपए रही। यह मार्च 2020 में 5,551.19 करोड़ रुपए थी।

गैर- बैंकिंग वित्तीय कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने दो रुपए के अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयर पर 75 पैसे प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?