लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना संयंत्र में के2 श्रृंखला के ट्रैक्टरों का विनिर्माण करेगी महिंद्रा

By भाषा | Updated: November 17, 2020 13:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नयी ट्रै्क्टर श्रृंखला के2 का विशिष्ट रूप से तेलंगाना के जहीराबाद संयंत्र में विनिर्माण करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि वह इस संयंत्र में 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी। 2024 तक संयंत्र में कर्मचारियों की संख्या को दोगुना किया जाएगा।

नयी के2 श्रृंखला महिंद्रा का सबसे महत्वाकांक्षी हल्के वजन के ट्रैक्टर का कार्यक्रम है। इसमें चार प्लेटफॉर्म हैं और कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए विभिन्न अश्व शक्ति (एचपी) के 37 मॉडल पेश करेगी।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि इन ट्रैक्टरों का अमेरिका, जापान और दक्षिण-एशिया के बाजारों को निर्यात किया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि नयी ट्रैक्टर श्रृंखला का विकास मित्सुबिशी महिंद्रा एग्रीकल्चरल मशीनरी ऑफ जापान तथा महिंद्रा रिसर्च वैली के सहयोग से किया गया है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक (वाहन एवं कृषि उपकरण क्षेत्र) राजेश जेजुरिकर ने कहा, ‘‘के2 श्रृंखला विभिन्न क्षेत्रों और बाजारों के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार की गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे जहीराबाद संयंत्र को हमेशा तेलंगाना सरकार से पर्याप्त समर्थन मिला है। यह संयंत्र सभी तरह की चुनौतियों से निपटने में सक्षम है। हमें उम्मीद है कि इस परियोजना के जरिये हम रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करा पाएंगे।’’

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जहीराबाद संयंत्र में 1,087 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस संयंत्र के कर्मचारियों की संख्या 1,500 है। संयंत्र की सालाना उत्पादन क्षमता एक लाख ट्रैक्टर की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra: एसबीएल विस्फोट मामले में 5 पदाधिकारियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

क्रिकेटDC vs RCB: भुवी, हेजलवुड ने ढहा दिया दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग का टॉप ऑर्डर, शीर्ष के छह बल्लेबाज आउट और रन बनाए कुल 7

भारतचुनाव आयोग ने यूपी के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' अजय पाल शर्मा को बनाया बंगाल चुनावों के लिए पर्यवेक्षक

भारत'भ्रष्टाचार के मामले में TMC प्रमुख पीएम मोदी से कम नहीं': राहुल गांधी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

कारोबारGold Rate Today: 27 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,240 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े

कारोबारडायमंड क्राॅसिंग पर ट्रेनाें काे झटकाें से मिलेगी मुक्ति?, सितंबर महीने से शुरू हाेगा काम, क्या होंगे फायदे?