लाइव न्यूज़ :

Mahila Samman Bachat Patra Yojana: ₹131.97 करोड़ का निवेश, 7 माह में 11789 खाते खोले, योजना लाभ उठाएं और कैसे खाता खुलवाएं

By सैयद मोबीन | Updated: November 23, 2023 11:29 IST

Mahila Samman Bachat Patra Yojana MSSC Scheme: डाक विभाग द्वारा नारी शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें महिलाओं को बचत पत्र खोलने के लिए प्रोत्साहिन किया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देसाढ़े 7 महीनों में 18 नवंबर 2023 तक 11 हजार 789 महिला सम्मान बचत खाते खोले गए हैं.महिलाओं ने 131 करोड़ 97 लाख 53 हजार 900 रुपए का निवेश किया है.भविष्य में इनकी संख्या और निवेश बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं.

नागपुरः डाक विभाग द्वारा शुरू की गई महिला सम्मान बचत पत्र योजना को लगभग साढ़े 7 महीने पूरे हो गए हैं. अप्रैल 2023 से शुरू हुई इस योजना को नागपुर शहर में महिलाओं का बेहतरीन प्रतिसाद मिल रहा है. इन साढ़े 7 महीनों में 18 नवंबर 2023 तक 11 हजार 789 महिला सम्मान बचत खाते खोले गए हैं.

इनमें महिलाओं ने 131 करोड़ 97 लाख 53 हजार 900 रुपए का निवेश किया है. फिलहाल शहर में डाक विभाग द्वारा नारी शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें महिलाओं को बचत पत्र खोलने के लिए प्रोत्साहिन किया जा रहा है. इसलिए भविष्य में इनकी संख्या और निवेश बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं.

महिला बचत पत्र योजना क्या है?

महिला सम्मान बचत पत्र योजना महिलाओं के लिए शुरू की गई एकमुश्त जमा योजना है. इसमें हर उम्र की महिलाएं निवेश कर सकती हैं. इसमें जमा की गई रकम पर 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है. इसमें महिलाएं 1 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक निवेश कर सकती हैं. दो साल बाद जमा की गई रकम और ब्याज मिलाकर पूरा पैसा वापस मिल जाता है. किसी भी उम्र की महिलाएं और लड़कियां 31 मार्च 2025 तक इस योजना का लाभ ले सकती हैं.

7.5 माह में ₹131.97 करोड़ का निवेश

अप्रैल से शुरू हुई इस योजना के तहत नागपुर शहर विभाग के तहत 18 नवंबर 2023 तक 11 हजार 789 महिला सम्मान बचत खाते खोले गए हैं. इनमें महिलाओं ने 131 करोड़ 97 लाख 53 हजार 900 रुपए का निवेश किया है.

ये दस्तावेज हैं जरूरीः खाता खोलते समय एक फॉर्म भरना होगा. इसके साथ में केवाईसी दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड और कलर फोटो आदि देना पड़ता है.

₹2 लाख पर 2 साल में मिलेगा ₹32 हजार ब्याज

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत 2 लाख रुपए जमा कराने पर 7.5 प्रतिशत ब्याज दर से दो साल बाद कुल रिटर्न के रूप में 2 लाख 32 हजार रुपए मिलेंगे. इस तरह 32 हजार रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे.

महिलाएं इस योजना का लाभ लें

नागपुर शहर डाक विभाग के तहत अप्रैल 2023 से लेकर 18 नवंबर 2023 के बीच 11 हजार 789 महिला सम्मान बचत पत्र जारी किए गए हैं. इनमें महिलाओं द्वारा 131 करोड़ 97 लाख 53 हजार 900 रुपए का निवेश किया है. फिलहाल नारी शक्ति अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस योजना का लाभ लें. - रेखा रिजवी, वरिष्ठ अधीक्षक, डाकघर, नागपुर शहर विभाग

टॅग्स :नागपुरभारतीय रुपयापोस्ट ऑफिस स्कीमसेविंगमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम