लाइव न्यूज़ :

Madhur Bajaj: नहीं रहे मधुर बजाज, 73 साल में ली अंतिम सांस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2025 18:12 IST

Madhur Bajaj: बजाज ऑटो लिमिटेड के पूर्व उपाध्यक्ष मधुर बजाज का 63 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देबजाज ने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। दो दिन पहले उन्हें ‘स्ट्रोक’ भी हुआ था।

Madhur Bajaj: बजाज ऑटो लिमिटेड के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज का शुक्रवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बजाज को कुछ दिन पहले स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण दक्षिण मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले उन्हें ‘स्ट्रोक’ भी हुआ था। उन्होंने बताया कि बजाज ने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बजाज बजाज फाइनेंस लिमिटेड, बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड और बजाज समूह की अन्य कंपनियों के निदेशक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से जनवरी 2024 में उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। 19 अगस्त 1952 को जन्मे मधुर बजाज की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बहुत अच्छी थी।

वे देहरादून के दून स्कूल के पूर्व छात्र थे। इसके बाद उन्होंने 1973 में मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की और बाद में उन्होंने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD), लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड से MBA किया, जिसे उन्होंने 1979 में पूरा किया। वे SIAM और महराट्टा चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (MCCIA) के पूर्व अध्यक्ष भी थे।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बजाज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। गोयल ने लिखा, "उन्हें उनके अनुकरणीय नेतृत्व के लिए याद किया जाएगा, जिसने न केवल बजाज समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया बल्कि भारत की कहानी में भी योगदान दिया"।

टॅग्स :बजाजमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!