लाइव न्यूज़ :

सेबी की नई चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच, प्रमुख पद पर पहली बार किसी महिला की नियुक्ति, जानिए इनके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2022 19:49 IST

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने तीन साल की शुरुआती अवधि के लिए माधवी पुरी बुच की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देएक औपचारिक आदेश शीघ्र ही जारी किया जाएगा। बुच सेबी के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में भी काम कर चुकी हैं। चीन के शंघाई में स्थित नव विकास बैंक बैंक की सलाहकार थीं।

नई दिल्लीः सरकार ने माधवी पुरी बुच को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है। सेबी प्रमुख पद पर पहली बार किसी महिला की नियुक्ति की गई है।

उन्होंने अजय त्यागी का स्थान लिया, जिनका पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। बुच ने आईसीआईसीआई बैंक सहित निजी क्षेत्र में कई शीर्ष पदों पर काम किया है, और वह मुंबई में 26 नवंबर, 2008 के भयानक हमले में ताज होटल के एक कमरे में थीं। बुच सेबी के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

इससे पहले वह चीन के शंघाई में स्थित नव विकास बैंक की सलाहकार थीं। उन्होंने निजी इक्विटी फर्म ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल के सिंगापुर कार्यालय के प्रमुख के रूप में भी काम किया है। सेबी के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में उनका पांच साल का कार्यकाल अक्टूबर, 2021 में समाप्त हुआ, जिसके बाद उन्हें उसी साल दिसंबर में नियामक की शेयर बाजार समिति के प्रमुख के रूप में नामित किया गया।

यह समिति शेयर बाजार से संबंधित मामलों पर सेबी को सलाह देता है, जिसमें बाजार सुरक्षा, दक्षता और पारदर्शिता में सुधार के लिए कदम सुझाना शामिल है। बुच ने दो दशकों तक निजी क्षेत्र के साथ काम किया है, जिसमें आईसीआईसीआई समूह के साथ 17 साल से अधिक समय तक काम किया है।

उन्होंने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तथा आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम किया है। सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक, बुच ने भारतीय प्रबंधन संस्थान-अहमदाबाद से एमबीए किया है।

टॅग्स :भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)भारत सरकारसकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)इकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबार2026-27 में 72,901.31 करोड़ रुपये का नया कर्ज?, कर्ज दलदल में सम्राट सरकार?, बिहार पर 4 लाख करोड़ रुपए कर्ज?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी