लाइव न्यूज़ :

मैक्रोटेक डेवलपर्स के आईपीओ को दूसरे दिन तक 35 प्रतिशत आवेदन मिला

By भाषा | Updated: April 8, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल मैक्रोटेक डेवलपर्स के प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बाजार में खुलने के दूसरे दिन उसके तय आकार का 35 प्रतिशत तक ही अभिदान प्राप्त हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) द्वारा दिये गये आंकड़ों के मुताबिक 3.64 करोड़ शेयरों के 2,500 करोड़ रुपये के शेयरों में से आईपीओ के दूसरे दिन 1.26 करोड़ शेयरों के लिये बोलियां प्राप्त हुईं।

आईपीओ में पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) श्रेणी में 65 प्रतिशत के लिये बोलियां प्राप्त हुईं, वहीं गैर- संस्थागत निवेशकों में 19 प्रतिशत को और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी में 25 प्रतिशत के लिये अभिदान प्राप्त हुआ है। इसके लिये 483 से 486 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया।

रीयल्टी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड (पूर्व में लोधा डेवलपर्स) ने इससे पहले मंगलवार को एंकर निवेशकों से 740 करोड़ रुपये जुटा लिये।

इश्यू के लिये एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, जे पी मार्गन इंडिया प्रा. लिमिटेड, कोटक महिन्द्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड और एडलवेईस फाइनेंसियल सविर्सिज इस पेशकश के वैश्विक सह- संयोजक और बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव