लाइव न्यूज़ :

एलएंडटी ने रिन्यू पावर को 985 करोड़ रुपये में पनबिजली परियोजना की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

By भाषा | Updated: August 11, 2021 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने बुधवार को अपनी एक इकाई के स्वामित्व वाली पनबिजली संयंत्र में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी रिन्यू पावर सर्विसेज को 985 करोड़ रुपये में बेचने की घोषणा की।

रिन्यू पावर सर्विसेज, रिन्यू पावर प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

एलएंडटी ने एक बयान में कहा कि यह गैर-प्रमुख संपत्तियों के विनिवेश और शेयरधारक मूल्य में सुधार के कंपनी के घोषित लक्ष्यों के अनुरूप है।

कंपनी ने कहा, "लार्सन एंड टुब्रो ने आज अपनी सहायक कंपनी एलएंडटी उत्तरांचल हाइड्रोपावर लिमिटेड (एलटीयूएचपीएल) के स्वामित्व वाली 99 मेगावाट क्षमता की पनबिजली विद्युत परियोजना में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी रिन्यू पावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को बेचने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम