लाइव न्यूज़ :

एलएंडटी-निर्मित ऑफशोर निगरानी पोत आईसीजीएस विग्रह भारतीय तटरक्षक बल में शामिल

By भाषा | Updated: August 28, 2021 17:07 IST

Open in App

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने शनिवार को घोषणा की कि कंपनी द्वारा निर्मित ऑफशोर (अपतटीय) निगरानी पोत आईसीजीएस विग्रह को भारतीय तटरक्षक बल में शामिल कर लिया गया है। अपतटीय निगरानी पोत (ओपीवी) लंबी दूरी की सतह के जहाज हैं, जो भारत के द्वीपीय क्षेत्र सहित समुद्री क्षेत्रों में संचालन में सक्षम हैं, जिसमें हेलीकॉप्टर संचालन क्षमता भी शामिल हैं। उनकी भूमिकाओं में तटीय और अपतटीय गश्त, भारत के समुद्री क्षेत्रों की पुलिसिंग, नियंत्रण और निगरानी, ​​तस्करी रोधी और सीमित युद्धकालीन भूमिकाओं के साथ समुद्री डाकू विरोधी अभियान शामिल हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एलएंडटी-निर्मित निगरानी पोत आईसीजीएस विग्रह को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आज चेन्नई में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) में शामिल किया गया था।’’ लार्सन एंड टुब्रो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रह्मण्यन ने कहा, ‘‘सभी सात ओपीवी की समयसीमा से पहले आपूर्ति रक्षा क्षेत्र के 'आत्मनिर्भर भारत' की यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह उपलब्धि कोविड-19 के कारण अभूतपूर्व व्यावसायिक रुकावटों के बीच अधिक महत्व रखती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर