लाइव न्यूज़ :

लोकसभा ने पुडुचेरी के लेखानुदान मांगों को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: March 18, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च लोकसभा ने वर्ष 2021-22 के लिए पुडुचेरी संघ राज्यक्षेत्र के संबंध में लेखानुदानों की मांगों’ तथा संबंधित विनियोग विधेयकों को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। इसके तहत अप्रैल से अगस्त 2021 के दौरान संभावित रूप से खर्च किये जाने वाले व्यय को पूरा किया जायेगा ।

लेखानुदान की मांगों से संबंधित दस्तावेज के अनुसार, वर्ष 2021-22 के लिये सकल व्यय 9000 करोड़ रूपये होने का अनुमान है लेकिन इसकी तुलना में लेखानुदान के तहत 3934 करोड़ रूपये की राशि मांगी गई है ।

वित्त वर्ष 2021-22 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव संबंधी व्यय की प्रतिबद्धताओं संबंधी अतिरिक्त आवश्यक्ताओं को पूरा करने के लिये 1.45 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

इस पर चर्चा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब के बाद लोकसभा ने लेखानुदान तथा वर्ष 2020-21 के लिए पुडुचेरी संघ राज्यक्षेत्र के संबंध में अनुदानों की अनुपूरक मांगों एवं संबंधित विनियोग विधेयकों को मंजूरी दे दी । वर्ष 2020-21 के लिये 256 करोड़ रूपये की अनुपूरक मांगों का प्रस्ताव किया गया था पर इसके लिए 97.25 करोड़ रूपये की अतिरिक्त नकदी की माग की गयी है बाकी अन्य स्रोतों के राजस्व /बचत से समायोजित होगा ।

सदन में चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पुडुचेरी में 2020-21 के लिए 256 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें इसलिए जरूरी हो गयी थीं क्योंकि वेस्टर्न बायपास रोड के लिए जमीन अधिग्रहण के ऐवज में मुआवजे दिये जाने थे।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा कलेक्ट्रेट के निर्माण, इंदिरा गांधी कला विज्ञान महाविद्यालय के लिये भूमि सम्पूर्ति का निपटारा करना समेत अन्य कारण भी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल के लोगों के नाम पीएम मोदी की चिट्ठी, कहा- 'बीजेपी सीएम का शपथ ग्रहण समारोह साथ मिलकर मनाएंगे'

क्राइम अलर्टबस्ती में दलालों ने बना दिया 4500 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस?, हर काम पर वसूले 20000 रुपये?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

क्राइम अलर्टट्रैक पर भीड़ के बीच हस्तमैथुन कर रहा था शख्स?, महिला ने कहा-काश मेरा कैमरा चालू होता तो मैं उसका चेहरा कैद कर पाती?

क्रिकेट'इसने कुछ चिप लगाई हुई है': 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट ने किया अजीबोगरीब दावा | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े

कारोबारडायमंड क्राॅसिंग पर ट्रेनाें काे झटकाें से मिलेगी मुक्ति?, सितंबर महीने से शुरू हाेगा काम, क्या होंगे फायदे?

कारोबारकिसानों और कृषि के सामने कमजोर मानसून का जोखिम