लाइव न्यूज़ :

भारत में सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता देने से राजस्व मिलेगा, रोजगार बढ़ेंगे: पेरीमैच

By भाषा | Updated: December 17, 2021 14:55 IST

Open in App

दुबई, 17 दिसंबर सट्टेबाजी और जुआ उद्योग की कंपनी पेरीमैच इंटरनेशनल (पीएमआई) ने कहा है कि भारत में उचित कानूनी ढांचे के जरिए परिचालनों पर निगरानी रखने के साथ सट्टेबाजी को वैधानिक रूप देना देश में राजस्व का बड़ा स्रोत हो सकता है और ऐसा करने से रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा।

पीएमआई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सट्टेबाजी और जुए के संचालकों को विशेषज्ञ परामर्श सेवा देने वाली कंपनी है।

कंपनी के प्रमुख विपणन अधिकारी दमित्री बेलिआनिन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमारा मानना है कि सट्टेबाजी के खेलों में भारत की अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार की क्षमता है। यदि भारत सरकार देश में सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता देने का फैसला करती है तो इस निर्णय का समर्थन करने वाली पहली कंपनियों में से एक हम होंगे। हम चाहते हैं कि सट्टेबाजी को भारत में कानूनी मान्यता मिल जाए और इसके परिचालनों पर उचित कानूनी ढांचों के जरिए निगरानी रखी जा सके।’’

बेलिआनिन ने कहा कि कानूनी रूप मिलने से इन खेलों पर लगा धब्बा मिट जाएगा और उद्योग में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत दुनियाभर में शीर्ष प्राथमिकता वाले बाजारों में से एक है, यह हमारे लिए एक बेहद अहम बाजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट