लाइव न्यूज़ :

वीडियो: कर्मचारियों की बैठक बुलाकर वाशिंगटन पोस्ट ने अचानक किया छंटनी का एलान, आवाज देते-सवाल पूछते रहे वर्कर्स लेकिन प्रकाशन फ्रेड रेयान वहां से चले गए

By आजाद खान | Updated: December 15, 2022 18:27 IST

बताया जा रहा है कि कंपनी में करीब 2500 कर्मचारी काम करते है। ऐसे में कितनों लोगों की छंटनी होगी, इस पर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देवाशिंगटन पोस्ट के प्रकाशन फ्रेड रेयान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में फ्रेड रेयान को कंपनी में छंटनी का संकेत देते हुए देखा गया है। ऐसे में उन्हें कर्मचारियों के सवाल का जवाब न देते हुए स्टेज से उतरते हुए भी देखा गया है।

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी अखबार और वेबसाइट द वाशिंगटन पोस्ट के प्रकाशन फ्रेड रेयान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें छंटनी का संकेत देते हुए देखा गया है। जानकारी के अनुसार, फ्रेड रेयान ने बयान जारी कर संकेत देते हुए कहा है कि "छंटनी आ रही है"। बताया जा रहा है कि फ्रेड रेयान ने यह बयान उस वक्त दिया है जब वे कर्मचारियों के साथ टाउन हॉल में एक मीटिंग में हिस्सा लिए थे। 

आपको बता दें कि अमेरिका की लगभग सभी बड़ी कंपनियों ने अलग-अलग कारण बताकर छंटनी की है। ऐसा इसलिए क्योंकि मीडिया में यह खबर है और यह आशंका भी जताई जा रही है कि आने वाले साल में अमेरिका में भारी मांदी आने वाली। इस हालात में ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनियां इसे ध्यान में रखते हुए अपने यहां छंटनी कर रही है। 

वीडियो में क्या दिखा

जानकारी के अनुसार, वाशिंगटन पोस्ट के प्रकाशन फ्रेड रेयान ने बुधवार को कर्मचारियों के साथ टाउन हॉल में एक बैठक रखी थी। इस बैठक में फ्रेड रेयान ने यह संकेत दिया है कि वे जल्द ही कंपनी ने में छंटनी कर सकते है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि फ्रेड रेयान ने "छंटनी आ रही है" कहा और मंच से उतर कर चले गए। 

वहीं ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया जा रहा है उसमें फ्रेड रेयान के व्यवहार को लेकर काफी चर्चा हो रहा है। Q1 में छंटनी की घोषणा करने के बाद फ्रेड रेयान को कर्मचारियों को नजरअंदाज करते हुए और उनके सवाल का जवाब नहीं देते हुए देखा गया है। 

ऐसे में उन्हें अंत में यह कहते हुए सुना गया कि "हम टाउन हॉल को एक शिकायत सत्र में बदलने नहीं जा रहे हैं, मुझे क्षमा करें, धन्यवाद।", इसके बाद वे अपनी जगह पर जाकर बैछ गए। 

250 से कम लोगों की जा सकती है नौकरी- दावा

टाउन हॉल के इस मीटिंग के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि फ्रेड रेयान ने कथित तौर पर कर्मचारियों को एक मेल कर अपनी बात रखी थी। मेल में फ्रेड रेयान ने कर्मचारियों से कहा है कि यह छंटनी एक अंक प्रतिशत होगी जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि काफी कम लोग इससे प्रभावित होंगे। 

ऐसे में सीएनएन को द पोस्ट के एक प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 2,500 कर्मचारी कार्यरत है, ऐसे में अगर छंटनी हुई तो करीब 250 लोगों की या इससे भी कम कर्मचारियों की नौकरी जाएगी हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कंपनी कितने कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगा। 

टॅग्स :बिजनेसCNNवायरल वीडियोUSA
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम