लाइव न्यूज़ :

Ladki Behen Yojana: आलोचक खुद जाकर देखें, इस योजना से महिला को कितना लाभ?, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा-कई बहनों ने अपना व्यवसाय शुरू किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2025 09:38 IST

Ladki Behen Yojana: विपक्षी महा विकास आघाड़ी ने कहा है कि यह योजना अनियमितताओं में फंसी हुई है और राज्य के खजाने पर बोझ है।

Open in App
ठळक मुद्देकई बहनों ने अपना व्यवसाय शुरू किया है, जिससे उनके परिवारों को आर्थिक मदद मिल रही है।सत्ता बनाए रखने में मदद करने का श्रेय दिया जाता है। महा विकास आघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राकांपा (एसपी) शामिल हैं।

ठाणेः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि लाडकी बहिन योजना के आलोचकों को स्वयं देखना चाहिए कि इस योजना के जरिये लाभार्थियों के परिवारों को कितनी वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिनमें से कई ने व्यवसाय शुरू कर दिया है और स्वरोजगार अपना लिया है। वह शनिवार देर रात यहां लाडकी बहिन योजना के एक लाभार्थी द्वारा शुरू की गई चाय की दुकान पर जाने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘इस योजना से प्राप्त धनराशि से इसकी शुरुआत की गई है। ऐसी कई बहनों ने अपना व्यवसाय शुरू किया है, जिससे उनके परिवारों को आर्थिक मदद मिल रही है।

यह योजना परिवर्तनकारी है और इससे सफलता की कई कहानियां सामने आई हैं। आलोचकों को स्वयं आकर इसकी जांच-पड़ताल करनी चाहिए।’’ शिंदे ने कहा, ‘‘कुछ महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह बनाकर साड़ियां, पूजा सामग्री, नाश्ता आदि बेचना शुरू कर दिया है। ऐसी गतिविधियों से महिलाओं को नियमित आय हो रही है और वे अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं।

हमारा उद्देश्य है कि महिलाएं अपने धन का सही इस्तेमाल करें और आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनें।’’ उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भरता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा है और राज्य के नागरिक इससे लाभान्वित हो रहे हैं।

पिछले साल तत्कालीन ‘महायुति’ सरकार द्वारा शुरू की गई लाडकी बहिन योजना, जब शिंदे मुख्यमंत्री थे, को भाजपा, शिवसेना और राकांपा वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव में व्यापक रूप से सत्ता बनाए रखने में मदद करने का श्रेय दिया जाता है। हालांकि, विपक्षी महा विकास आघाड़ी ने कहा है कि यह योजना अनियमितताओं में फंसी हुई है और राज्य के खजाने पर बोझ है। महा विकास आघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राकांपा (एसपी) शामिल हैं।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम