लाइव न्यूज़ :

Gadchiroli-Bacheli New Railway Line: कोरबा-अंबिकापुर और गढ़चिरौली-बचेली नई रेलवे लाइन फाइनल सर्वे को मंजूरी, 16.75 करोड़ रुपये खर्च, जानें रूट

By आनंद शर्मा | Updated: August 17, 2024 18:52 IST

Gadchiroli-Bacheli New Railway Line: कोरबा-अंबिकापुर (180 कि.मी.) एवं गढ़चिरोली-बचेली वाया बीजापुर (490 कि.मी.) नई रेल लाइन निर्माण के लिए फाइनल सर्वे और डीपीआर बनाने के लिए रेल मंत्रालय ने 16.75 करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर की है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरबा से अंबिकापुर नई रेलवे लाइन छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ेगी.आंध्र प्रदेश, तेलंगाना एवं ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी बेहतर रेल कनेक्टिविटी स्थापित होने में मदद मिलेगी.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ भारतीय रेलवे के लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है.

Gadchiroli-Bacheli New Railway Line: रेल मंत्रालय ने कोरबा-अंबिकापुर और गढ़चिरौली-बचेली (वाया-बीजापुर) नई रेलवे लाइन के लिए फाइनल सर्वे को मंजूरी दी की है. इसके तहत कोरबा-अंबिकापुर (180 कि.मी.) एवं गढ़चिरोली-बचेली वाया बीजापुर (490 कि.मी.) नई रेल लाइन निर्माण के लिए फाइनल सर्वे और डीपीआर बनाने के लिए रेल मंत्रालय ने 16.75 करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर की है. इससे उपरोक्त क्षेत्रों में सर्वे का काम शीघ्र ही शुरू होगा और इसके आधार पर आगे की योजना बनाई जाएगी.

गौरतलब है कि कोरबा से अंबिकापुर नई रेलवे लाइन छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ेगी. जबकि, गढ़चिरौली से बचेली (वाया- बीजापुर) नई रेलवे लाइन से महाराष्ट्र व छतीसगढ़ के साथ ही आंध्र प्रदेश, तेलंगाना एवं ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी बेहतर रेल कनेक्टिविटी स्थापित होने में मदद मिलेगी.

इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ भारतीय रेलवे के लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है. छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 37,018 करोड़ रुपये की लागत से 2,731 किलोमीटर की 25 नई रेल लाइन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है. इसके साथ ही, स्टेशन निर्माण और स्टेशन पुनर्विकास, यार्ड रिमॉडलिंग जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्क भी चल रहे हैं. इससे ट्रेनों के सुगम परिचालन में कई दिक्कतें पेश आती हैं और इससे कई बार ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ता है.

टॅग्स :भारतीय रेलछत्तीसगढ़नागपुरAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम