लाइव न्यूज़ :

Karnataka Milk Nandini in Delhi-NCR: मदर डेयरी और अमूल को टक्कर?, दिल्ली-एनसीआर में बिकेगा कर्नाटक का ‘नंदिनी’ दूध, दही और छाछ, जानें क्या है रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2024 17:26 IST

Karnataka Milk Nandini in Delhi-NCR: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के बाजार में कर्नाटक दुग्ध संघ (केएमएफ) के ‘नंदिनी’ ब्रांड के दूध उत्पादों को पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देKarnataka Milk Nandini in Delhi-NCR: हमारे पास अतिरिक्त दूध है।Karnataka Milk Nandini in Delhi-NCR: स्थापित कंपनियों को टक्कर देगी।Karnataka Milk Nandini in Delhi-NCR: 40 लाख लीटर का अतिरिक्त दूध बच जाता है।

Karnataka Milk Nandini in Delhi-NCR: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के बाजार में कर्नाटक दुग्ध संघ (केएमएफ) के ‘नंदिनी’ ब्रांड के दूध उत्पादों को पेश किया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पैर जमाने के लिए नंदिनी के उत्पादों के दाम प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कुछ कम रखे गए हैं। सहकारी संस्था शुक्रवार से गाय के दूध से बने चार प्रकार के उत्पाद, दही और छाछ की खुदरा बिक्री करेगी। इनकी कीमतें प्रतिस्पर्धी होगी और यह मदर डेयरी और अमूल जैसी स्थापित कंपनियों को टक्कर देगी।

गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर, फुल क्रीम दूध 67 रुपये प्रति लीटर, मानकीकृत दूध 61 रुपये प्रति लीटर, टोंड दूध 55 रुपये प्रति लीटर और दही 74 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाएगा। सिद्धारमैया ने उत्पादों को पेश करने के बाद संवाददाताओं से कहा, “हमारे पास राज्य में अतिरिक्त दूध है।

केएमएफ मांड्या मिल्क यूनियन के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन तीन-चार लाख लीटर अतिरिक्त दूध का विपणन करेगा।” केएमएफ फिलहाल प्रतिदिन 100 लाख लीटर दूध एकत्रित करता है, जिसमें से स्थानीय खपत 60 लाख लीटर है। इससे नए बाजारों में विस्तार के लिए 40 लाख लीटर का अतिरिक्त दूध बच जाता है।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने 2,500 किलोमीटर से अधिक दूरी तक दूध पहुंचाने की चुनौतियों को स्वीकार किया, जिसमें 50-54 घंटे लगते हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त दूध के लिए नए बाजार तलाशने की जरूरत है और धीरे-धीरे केएमएफ दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन पांच-छह लाख लीटर दूध बेचने में सक्षम हो जाएगा।

केएमएफ के चेयरमैन एल बी पी भीमनायक ने भरोसा दिलाया कि परिवहन के दौरान दूध की गुणवत्ता बरकरार रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि केएमएफ ने बिक्री को सुविधाजनक बनाने के लिए दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 40 विक्रेताओं के साथ पहले ही साझेदारी कर ली है।

टॅग्स :कर्नाटकमदर डेयरीAmul
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर