लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल को जिंदल पावर में 96.42 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री का सौदा दिंसंबर तक पूरा होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: September 5, 2021 12:28 IST

Open in App

जिंदल स्टील एंड पावर लि. (जेएसपीएल) को उम्मीद है कि वह जिंदल पावर लि. (जेपीएल) में अपनी 96.42 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री के सौदे को इस साल के अंत तक पूरा कर लेगी। प्रवर्तकों के स्वामित्व वाली वर्ल्डवन जेपीएल में जेएसपीएल की हिस्सेदारी का अधिग्रहण 7,401 करोड़ रुपये में करेगी। जेएसपीएल के 97 प्रतिशत से अधिक शेयरधारकों ने शुक्रवार को कंपनी की जिंदल पावर में 96.42 प्रतिशत हिस्सेदारी वर्ल्डवन को बेचने के सौदे को मंजूरी दी। जेएसपीएल के आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह काफी अच्छी बात है कि हमारे शेयरधारकों ने जेएसपीएल के ईएसजी दृष्टिकोण में भरोसा दिखाया है। 90 प्रतिशत से अधिक शेयरधारकों ने वर्ल्डवन को जिंदल पावर के विनिवेश के पक्ष में मत दिया है। कंपनी को उम्मीद है कि इस कैलेंडर साल के अंत तक सभी सांविधिक मंजूरियां मिल जाएंगी और विनिवेश की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।’’ वर्ल्डवन द्वारा जेएसपीएल के पास जेपीएल के सभी इक्विटी शेयरों और विमोच्य तरजीही शेयरों का अधिग्रहण 7,401 करोड़ रुपये में किया जाएगा। जेपीएल का विनिवेश जेएसपीएल की भारत में इस्पात कारोबार पर ध्यान केंद्रित करने और कर्जमुक्त कंपनी बनने की रणनीति का हिस्सा है। इससे कंपनी का कॉर्बन उत्सर्जन घटकर आधा रह जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकौन हैं गौतम मल्होत्रा?, जिंदल स्टील ने इस पद पर किया नियुक्त

कारोबारCzech Vitkovice Steel-Jindal Group: भारत का परचम?, 1,000 करोड़ रुपये में करेंगे डील, चेक कंपनी विटकोवाइस पर जिंदल समूह का 100 प्रतिशत कब्जा

कारोबारये हैं भारत की 10 सबसे अमीर महिलाएँ, नीता अंबानी का नाम नहीं, सावित्री जिंदल, फाल्गुनी नायर, राधा वेम्बू शामिल, देखें पूरी लिस्ट

कारोबारJSW Cement Rajasthan: 3000 करोड़ निवेश, 1000 से अधिक रोजगार, राजस्थान में इस कंपनी ने दे दी सौगात

कारोबारTop 5 Share Today: सेंसेक्स के रुख के साथ इन पांच शेयर का है ट्रेंड, बस फटाफट लगा दें दांव, वरना हो जाएगी देर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी