ये हैं भारत की 10 सबसे अमीर महिलाएँ, नीता अंबानी का नाम नहीं, सावित्री जिंदल, फाल्गुनी नायर, राधा वेम्बू शामिल, देखें पूरी लिस्ट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 24, 2024 11:55 IST2024-09-24T11:53:24+5:302024-09-24T11:55:16+5:30

Top 10 richest women in India 2024: फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स रैंकिंग ने भारत की 10 सबसे अमीर महिलाओं की सूची जारी की है। फोर्ब्स के अनुसार भारत को वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक अरबपतियों वाले देशों में तीसरा स्थान मिला है। भारत में दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक महिला अरबपति भी हैं।

Top 10 richest women in India Forbes Real-Time Billionaires rankings no Neeta Ambani Savitri Jindal, Falguni Nair, Radha Vembu included | ये हैं भारत की 10 सबसे अमीर महिलाएँ, नीता अंबानी का नाम नहीं, सावित्री जिंदल, फाल्गुनी नायर, राधा वेम्बू शामिल, देखें पूरी लिस्ट

फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स रैंकिंग ने भारत की 10 सबसे अमीर महिलाओं की सूची जारी की है

Highlightsओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल 2024 में सबसे अमीर भारतीय महिला हैंदिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला हैंभारत में दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक महिला अरबपति भी हैं

Top 10 richest women in India 2024: फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स रैंकिंग ने भारत की 10 सबसे अमीर महिलाओं की सूची जारी की है। फोर्ब्स के अनुसार भारत को  वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक अरबपतियों वाले देशों में तीसरा स्थान मिला है। भारत में दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक महिला अरबपति भी हैं। 

2024 में भारत की 10 सबसे अमीर महिलाएँ ( फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स रैंकिंग के अनुसार)

1- सावित्री जिंदल- नेटवर्थ-  3.65 लाख करोड़ रुपए, जिंदल ग्रुप
2- रेखा झुनझुनवाला- नेटवर्थ- 76,840 करोड़ रुपए, निवेश
3- विनोद गुप्ता, नेटवर्थ-  55,123 करोड़ रुपए, हैवेल्स
4- रेणुका जगतियानी, नेटवर्थ-  40,089 करोड़ रुपए, लैंडमार्क ग्रुप
5- अनु आगा, नेटवर्थ-  40,089 करोड़ रुपए, थर्मैक्स
6- स्मिता कृष्णा-गोदरेज, नेटवर्थ- 35,078 करोड़ रुपए, गोदरेज
7- फल्गुनी नायर, नेटवर्थ- 30,067 करोड़ रुपए, नाइका
8- किरण मजूमदार-शॉ, नेटवर्थ- 30,067 करोड़ रुपए, बायोकॉन
9- राधा वेम्बू, नेटवर्थ- 27,561 करोड़ रुपए, ज़ोहो कॉर्पोरेशन
10- लीना तिवारी, नेटवर्थ- 25,891 करोड़ रुपए, यूएसवी फार्मा

सबके बारे में जानिए

1. सावित्री जिंदल: ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल 2024 में सबसे अमीर भारतीय महिला हैं, जिनकी कुल संपत्ति 3.65 लाख करोड़ रुपये है। अपने पति ओम प्रकाश जिंदल के साथ मिलकर उन्होंने जिंदल स्टील एंड पावर की स्थापना की। यह एक भारतीय स्टील और बिजली कंपनी है। 

2. रेखा झुनझुनवाला: दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं। 76,840 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति और टाइटन, टाटा मोटर्स और क्रिसिल सहित 29 कंपनियों में निवेश के साथ, रेखा को अपने दिवंगत पति से एक बड़ा स्टॉक पोर्टफोलियो विरासत में मिला है।

3. विनोद राय गुप्ता: विनोद राय गुप्ता के दिवंगत पति कीमत राय गुप्ता द्वारा स्थापित हैवेल्स इंडिया 50 से अधिक देशों में काम करती है। 55,123 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ, गुप्ता 2024 में तीसरी सबसे अमीर भारतीय महिला बन गई हैं।

4. रेणुका जगतियानी: रेणुका जगतियानी अपने दिवंगत पति मिकी जगतियानी द्वारा स्थापित दुबई स्थित लैंडमार्क ग्रुप की अध्यक्ष और सीईओ हैं। वह 40,089 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ पांचवीं सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। 

5. अनु आगा: अनु आगा, एक सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय व्यवसायी हैं। वह 1996 से 2004 तक थर्मैक्स की अध्यक्ष रहीं। बाद में उन्होंने सामाजिक कार्यों के लिए  टीच फॉर इंडिया की सह-स्थापना की।  40,089 करोड़ रुपये की मौजूदा नेटवर्थ के साथ, वह 2014 के बाद 2022 और 2024 में भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में वापस आ गई हैं।

6. स्मिता कृष्णा-गोदरेज: 35,078 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ स्मिता कृष्णा-गोदरेज  2024 में सबसे अमीर भारतीय महिलाओं में से एक बन गई हैं। 126 साल पुरानी उपभोक्ता-वस्तुओं की दिग्गज कंपनी गोदरेज की सदस्य स्मिता कृष्णा-गोदरेज के पास परिवार की संपत्तियों में 20% हिस्सेदारी है

7. फाल्गुनी नायर: पूर्व निवेश बैंकर और उद्यमी फाल्गुनी नायर ने नाइका की सफलता के बाद भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक बन गईं। 

8. किरण मजूमदार-शॉ: एशिया की सबसे बड़ी इंसुलिन उत्पादक फैक्ट्री बायोकॉन की स्थापना उद्यमी मजूमदार-शॉ ने 1978 में थी। सफल आईपीओ और 3 बिलियन डॉलर में वियाट्रिस के बायोसिमिलर व्यवसाय के अधिग्रहण के बाद किरण मजूमदार-शॉ की संपत्ति में वृद्धि हुई।

9. राधा वेम्बू: चेन्नई स्थित ज़ोहो की सह-संस्थापक राधा वेम्बू 2007 से ज़ोहो मेल की उत्पाद प्रबंधक हैं। 

10. लीना तिवारी: लीना गांधी तिवारी यूएसवी की अध्यक्ष हैं, जो एक वैश्विक दवा और बायोटेक कंपनी है जिसकी स्थापना उनके पिता विट्ठल गांधी ने 1961 में की थी।  2018 में, यूएसवी ने जर्मन जेनेरिक फर्म जूटा फार्मा का अधिग्रहण किया।

Web Title: Top 10 richest women in India Forbes Real-Time Billionaires rankings no Neeta Ambani Savitri Jindal, Falguni Nair, Radha Vembu included

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे