लाइव न्यूज़ :

अमेजन का भारत में अब तक का शानदार सफर, जानें कैसे बनी इंडिया की NO-1 ई-कॉमर्स वेबसाइट

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 23, 2018 16:49 IST

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने कहा कि भारत में कंपनी के कारोबार में परिचालन के पांच साल में ही हुई प्रगति उत्साहजनक है।

Open in App

नई दिल्ली, 23 जून: अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हैं। जेफ बेजोस 141.9 अरब डॉलर के मालिक हैं। फोर्ब्स ने  इसी के आधार पर उन्हें दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों की सूची में शामिल किया है। आज ( 23 जून) को जेफ बेजोस भारत दौरे पर हैं। वह अभी महाराष्ट्रा में हैं यहां से वह वाराणसी जाएंगे। अमेजन ने हाल ही में भारत में अपनी कंपनी के पांच साल पुरे होने का जश्न मानाया है। 

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने कहा कि भारत में कंपनी के कारोबार में परिचालन के पांच साल में ही हुई प्रगति उत्साहजनक है। कंपनी की भारत केंद्रित वेबसाइट अमेजन.इन के होम पेज पर प्रकाशित एक पत्र में बेजोस ने यह बात कही है। इसमें उन्होंने कहा कि 5 जून 2015 को अमेजन ने अपना परिचालन 'भारत में खरीद फरोख्त के तरीकों में  बदलाव लाने के लिए शुरू किया। बेजोस ने कहा कि बीते पांच वर्षों में कंपनी ने बड़ी संख्या में विक्रेता और ग्राहक जोड़े हैं। इसके अलावा कंपनी ने डिलिवरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के अलावा किंडल और एलेक्सा जैसे प्रॉडक्ट भी अपने प्रोफाइल में शामिल किए। 

दुनिया के सबसे अमीर आदमी Amazon के CEO जेफ बेजोस पहुंचे भारत

जिसका असर भारत में साफ देखा जा सकता है। महज पांच सालों में अमेजन भारतीय ई-कॉमर्स की सबसे बड़ी कंपनी बनकर सामने उभरी है। अमेजन के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी फ्लिपकार्ट। फ्लिपकार्ट को अमेजन ने अब दूसरे नंबर पर कर दिया है।  वॉलमार्ट से पहले अमेजन भी फ्लिपकार्ट को खरीदने की दौड़ में शामिल थी। उसने तीन बार फ्लिपकार्ट को खरीदने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी।

साल 2012 में अमेजन ने भारतीय बाजार में कदम रखा था लेकिन वह उस वक्त किसी और कंपनी के साथ टाइअप करके चलते थे। 5 जून 2013 अमेजन ने भारत में शुरुआत की। भारत में आने के पहले अमेजन 17 साल के ग्लोबल बिजनेस एक्सपीरियंस वाली कंपनी थी।  अमेजन अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी है, जबकि फ्लिपकार्ट भारत में लिस्टेड नहीं है।

फ्लिपकार्ट को पछाड़ने के लिए अमेजन ने भारत में हाल ही में 2,600 करोड़ रुपए का निवेश किया था। जनवरी में भी अमेजन की भारतीय यूनिट अमेजन सेलर सर्विसेस को कारोबारी विस्तार के लिए 1,950 करोड़ रुपए मिले थे। अमेजन इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक भारत लंबी अवधि के लिए तेजी से बढ़ता ई-कॉमर्स मार्केट है, हम टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए निवेश जारी रखेंगे। अमेजन ने भारत में 5 बिलियन डॉलर (33 हजार करोड़ रुपए) के निवेश का लक्ष्य रखा है। अमेजन में प्रोडक्ट कैटगरी 100 है जबकि फ्लिपकार्ट में 80 ही है। अमेजन के सेलर भी तकरीबन 3 लाख है जबकि फ्लिपकार्ट में 1 लाख सेलर ही हैं। 

आइए जाने अमेजन ने भारत में कब-कब कितने निवेश किए

2015-2016-7,463 करोड़ रुपए 2016-2017- 2010 करोड़ रुपए2017-2018- 8,150 करोड़ रुपए2018-2019- 2,600 करोड़ रुपए

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम