लाइव न्यूज़ :

आईटीसी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 30.24 प्रतिशत बढ़कर 3,343.44 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: July 24, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई आईटीसी लिमिटेड को 30 जून, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3,343.44 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 30.24 प्रतिशत अधिक है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी ने 2,567.07 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में आईटीसी लि. ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 35.91 प्रतिशत बढ़कर 14,240.76 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 10,478.46 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में आईटीसी का कुल खर्च 10,220.49 करोड़ रुपये था, जो कि वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि से 28.27 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में यह 7,967.71 करोड़ रुपये था।

आईटीसी के अनुसार कई राज्यों में कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन और प्रतिबंधों से आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई और हाल की तिमाहियों में हुई मजबूत वृद्धि की गति भी उसके कारण प्रभावित हुई।

आईटीसी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान एफएमसीजी व्यापार से उसकी आय 23.68 प्रतिशत बढ़कर 9,534.07 करोड़ रुपये रही। जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 7,708.89 करोड़ रुपये थी।

आईटीसी की सिगरेट से आय चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 34.01 प्रतिशत बढ़कर 5,802.67 करोड़ रुपये रही। जबकि बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 4,330.05 करोड़ रुपये थी।

आईटीसी के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में सिगरेट से होने वाली उसकी आय कोविड से पहले के स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि कोविड की दूसरी लहर के दौरान लगे प्रतिबंधों से अप्रैल-जून, 2021 तिमाही में उसके परिचालन में बाधाएं भी आई।

उसकी अन्य खंडों से आय भी 22.2 प्रतिशत बढ़ी और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 680.26 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 556.68 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?