लाइव न्यूज़ :

IPO 2023: दिसंबर में बंपर कमाई, 12 कंपनियों ने 8931.69 करोड़ रुपये जुटाए, देखें लिस्ट में कौन-कौन कंपनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2023 17:41 IST

IPO 2023: सप्ताह छह कंपनियां अपने आईपीओ के बाद सूचीबद्ध हुईं और एक कंपनी बृहस्पतिवार से कारोबार शुरू करेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे विश्लेषण के अनुसार, दिसंबर, 2023 में 12 कंपनियों का आईपीओ खुला।मुथूट माइक्रोफिन, मोतीसंस ज्वेलर्स और सूरज एस्टेट डेवलपर्स के शेयर मंगलवार को सूचीबद्ध हुए।क्रेडो ब्रांड्स, हैप्पी फोर्जिंग्स और आरबीजेड ज्वेलर्स ने बुधवार को अपनी शुरुआत की।

IPO 2023: आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से दिसंबर में लगभग 12 कंपनियों ने 8,931.69 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस संदर्भ में दिसंबर, 2023 दो साल का सबसे बेहतर माह रहा है। इससे पहले 2021 में दिसंबर के महीने में ही 11 कंपनियों ने आईपीओ से 9,534 करोड़ रुपये जुटाए थे। विश्लेषण के अनुसार, दिसंबर, 2023 में 12 कंपनियों का आईपीओ खुला।

इस सप्ताह छह कंपनियां अपने आईपीओ के बाद सूचीबद्ध हुईं और एक कंपनी बृहस्पतिवार से कारोबार शुरू करेगी। प्राथमिक बाजार में तेजी को दर्शाते हुए मंगलवार और बुधवार को तीन-तीन कंपनियों ने शेयर बाजार में कदम रखा। जहां मुथूट माइक्रोफिन, मोतीसंस ज्वेलर्स और सूरज एस्टेट डेवलपर्स के शेयर मंगलवार को सूचीबद्ध हुए।

 वहीं क्रेडो ब्रांड्स, हैप्पी फोर्जिंग्स और आरबीजेड ज्वेलर्स ने बुधवार को अपनी शुरुआत की। इस महीने डोम्स इंडस्ट्रीज, फ्लेयर, इंडिया शेल्टर फाइनेंस और आईनॉक्स सीवीए शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुईं, जबकि आजाद इंजीनियरिंग बृहस्पतिवार को कारोबार शुरू करेगी। आईपीओ के जरिये 570 करोड़ रुपये जुटाने वाली इनोवा कैपटैब के सूचीबद्ध होने की तारीख की घोषणा अभी बाकी है।

आईपीओ के माध्यम से डोम्स इंडस्ट्रीज ने 1,200 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि फ्लेयर ने 593 करोड़ रुपये और इंडिया शेल्टर फाइनेंस ने 1,200 करोड़ रुपये जुटाए। आईनॉक्स सीवीए ने 1,459.32 करोड़ रुपये जुटाए और मुथूट माइक्रोफिन की शुरुआती शेयर बिक्री 960 करोड़ रुपये की थी।

अन्य कंपनियों में मोतीसंस ज्वेलर्स ने 151 करोड़ रुपये, सूरज एस्टेट डेवलपर्स (400 करोड़ रुपये), क्रेडो ब्रांड्स (549.77 करोड़ रुपये), हैप्पी फोर्जिंग्स (1,008.6 करोड़ रुपये), आरबीजेड ज्वेलर्स (100 करोड़ रुपये) और आजाद इंजीनियरिंग (740 करोड़ रुपये) रहीं। इन 12 कंपनियों ने संयुक्त रूप से 8,931.69 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां