लाइव न्यूज़ :

भारत में इस जगह बन रहा आईफोन का सबसे बड़ा कारखाना; 60,000 लोगों को मिलेगा रोजगार, आदिवासी महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

By अनिल शर्मा | Updated: November 16, 2022 11:58 IST

एप्पल के आईफोन कारखाने का निर्माण टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कर रही है। कंपनी ने इसी को ठेका दिया है।  टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का होसुर में एक संयंत्र है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के होसुर में एप्पल का सबसे बड़ा कारखाना बन रहा है।आदिवासी गौरव दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की।आदिवासी महिलाओं को एप्पल आईफोन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

होसुरः तमिलनाडु के होसुर में एप्पल का सबसे बड़ा कारखाना बन रहा है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। केंद्रीय दूरसंचार एंव सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि भारत में आईफोन बनाने के लिए एप्पल का सबसे बड़ा कारखाना बेंगलुरु में होसुर के पास स्थापित किया जा रहा है। इस कारखाने में करीब 60,000 लोग काम करेंगे।  

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, रांची और हजारीबाग के आसपास रहने वाली 6,000 आदिवासी महिलाओं को आईफोन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। आदिवासी गौरव दिवस समारोह में इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा,  60,000 कर्मचारियों में से पहले 6,000 कर्मचारी रांची और हजारीबाग के आसपास के स्थानों की हमारी आदिवासी बहनें हैं। आदिवासी बहनों को एप्पल आईफोन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

गौरतलब है कि एप्पल के आईफोन कारखाने का निर्माण टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कर रही है। कंपनी ने इसी को ठेका दिया है।  टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का होसुर में एक संयंत्र है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी भारत में दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन से आईफोन बनवाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत से आईफोन निर्यात अप्रैल के बाद से 1 अरब डॉलर को पार कर गया है। यही नहीं यूरोप और मध्य पूर्व के देशों के लिए आउटबाउंड शिपमेंट मार्च 2023 तक 2.5 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। यह मार्च 2022 तक भारत द्वारा निर्यात किए गए 1.3 अरब डॉलर मूल्य के आईफोन का लगभग दोगुना है।

टॅग्स :एप्पलआइफोनTamil NaduAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम